सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra confronted director Hrishikesh Mukherjee for replacing him with Rajesh Khanna in Anand film

Dharmendra: 'आनंद' में राजेश खन्ना की कास्टिंग पर भड़के थे धर्मेंद्र, निर्देशक से बोले- चैन की नींद तभी आएगी..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Jun 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Dharmendra On Anand: धर्मेंद्र ने 'आनंद' फिल्म का एक किस्सा बताया है। उन्होंने बताया है कि जब उनकी जगह पर फिल्म में राजेश खन्ना को लिया गया तो उन्होंने निर्देशक से क्या कहा था।

Dharmendra confronted director Hrishikesh Mukherjee for replacing him with Rajesh Khanna in Anand film
धर्मेंद्र, आनंद फिल्म का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अकसर बॉलीवुड के पुराने किस्से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 'आनंद' फिल्म का एक किस्सा शेयर किया है। दरअसल दिवंगत निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने फिल्म 'आनंद' में कथित तौर उनकी जगह पर राजेश खन्ना को लिया था। इस पर धर्मेंद्र ने सवाल उठाया था। 1971 में रिलीज हुई 'आनंद' बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसमें राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे और इसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था।

Trending Videos

धर्मेंद्र ने ऋषिकेश मुखर्जी से पूछा था सवाल
फिल्म में राजेश खन्ना की मुख्य भूमिका कथित तौर पर पहले धर्मेंद्र को ऑफर की गई थी। हालांकि बाद में निर्देशक ने कथित तौर पर बिना किसी औपचारिक स्पष्टीकरण के उन्हें बदल दिया। शुक्रवार को एएनआई से बातचीत में धर्मेंद्र ने इस घटना के बारे में खुलकर बात की और कहा कि एक बार उन्होंने नशे में धुत होकर निर्देशक से फिल्म से निकाले जाने पर सवाल उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dharmendra confronted director Hrishikesh Mukherjee for replacing him with Rajesh Khanna in Anand film
आनंद का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने धर्मेंद्र को सुनाई थी फिल्म की कहानी
धर्मेंद्र ने कहा 'हम बंगलूरू जा रहे थे। इस दौरान निर्देशक ने फिल्म की पूरी कहानी सुनाई। मैं स्वाभाविक रूप से उत्साहित था। वह एक महान निर्देशक थे। मैं बहुत खुश था और इसी वजह से मैंने कुछ गिलास शराब पी। अगले दिन, मैंने पढ़ा कि राजेश खन्ना फिल्म पर काम कर रहे थे। इसलिए, स्वाभाविक रूप से मैं थोड़ा हैरान था। मुझमें उनसे यह कहने की हिम्मत नहीं थी।' फिर एक दिन धर्मेंद्र ने दिवंगत निर्देशक मुखर्जी से भिड़ने का साहस जुटाया और उनसे पूछा 'मेरा 'आनंद' कहां है?'

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' के बाद रजनीकांत की फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान, एक्टर ने खुद किया खुलासा

नींद तभी आएगी जब आनंद होगा
धर्मेंद्र ने आगे बताया 'मैंने उनसे कहा- दादा आपने हमें एक कहानी सुनाई थी। आपने बंगलूरू जाते हुए कहा था कि हम इस पर काम करेंगे। मैं बहुत खुश था। कहानी बहुत अच्छी थी। अब मुझे पता चला कि उस पर राजेश खन्ना काम कर रहे हैं। रात को जब मैंने उनसे ये सब कहा, तो उन्होंने कहा कि वह मेरे साथ एक दूसरी फिल्म करेंगे। हालांकि मैं उनसे कहना चाह रहा था कि मेरी 'आनंद' कहां है? इसके बाद उन्होंने मुझसे सोने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद मैंने उनसे कहा- दादा। शायद वह मुझसे चिढ़ गए और उन्होंने दोबारा कहा 'धर्मेंद्र सो जाओ।' इसके बाद मैंने जवाब दिया 'नींद नहीं आ रही है। आनंद की नींद तभी आएगी जब मेरे पास 'आनंद' होगा।'

धर्मेंद्र का काम
'आनंद' को लेकर ऋषिकेश मुखर्जी से विवाद के बावजूद, धर्मेंद्र ने कहा कि वह अभी भी उनका सम्मान करते हैं और उनके निधन से दुखी हैं। 
इस बीच, धर्मेंद्र 27 साल बाद अभिनेता अरबाज खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' में काम करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और उम्मीद है कि यह नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed