सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar 2 box office Collection day 19 break the baahubali 2 record in nort america

Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए कई रिकॉर्ड, इस देश में 'बाहुबली 2' को दी शिकस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 07 Apr 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की कमाई जारी है। वर्ल्डवाइड इसने 'बाहुबली 2' को टक्कर दी है। हालांकि वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 

Dhurandhar 2 box office Collection day 19 break the baahubali 2 record in nort america
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के 18वें दिन तक इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म का कलेक्शन जारी है। वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos

Dhurandhar 2 box office Collection day 19 break the baahubali 2 record in nort america
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
  • 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 
  • पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही। 
  • सोमवार को इस फिल्म ने कुल 10 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इस तरह से इसका कुल कलेक्शन 1023.77 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 box office Collection day 19 break the baahubali 2 record in nort america
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' ने बनाया रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले इस स्थान पर 'धुरंधर 2' का पहला पार्ट 'धुरंधर' थी। 'धुरंधर' का भारत का कलेक्शन 840.20 करोड़ रुपये था। 'धुरंधर 2' पहली ऐसी फिल्म है जिसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है। इसी के साथ यह पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 500 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Dhurandhar 2 box office Collection day 19 break the baahubali 2 record in nort america
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के साथ 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने 19 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1622.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा 26 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। यहां इसने 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ा है। 'बाहुबली 2' ने नॉर्थ अमेरिका में 20.80 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।

Dhurandhar 2 box office Collection day 19 break the baahubali 2 record in nort america
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
हॉलीवुड की फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' 26 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। सोमवार को इसने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 39.70 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड इसने 3950 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि 'धुरंधर 2' से काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed