सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rapper Offset Shot Near Florida Casino Rushed To Hospital no one injured

रैपर ऑफसेट को फ्लोरिडा में मारी गई गोली, अस्पताल में हुए भर्ती; प्रतिनिधि ने दी हेल्थ अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 07 Apr 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Rapper Offset Shot: रैपर को गोली क्यों मारी गई, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। गोलीबारी की घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालत पर काबू पाया।

Rapper Offset Shot Near Florida Casino Rushed To Hospital no one injured
रैपर ऑफसेट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर रैपर ऑफसेट अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। उनको कल शाम फ्लोरिडा के हॉलीवुड में एक होटल के बाहर गोली मार दी गई। उनके प्रतिनिधि ने इस घटना की पुष्टि करते हुए उनकी हालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में लिखा 'हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ऑफसेट को गोली लगी है। वह इस समय अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और वह कड़ी निगरानी में हैं।
Trending Videos

पुलिस ने क्या जानकारी दी?
खबरों के मुताबिक ऑफसेट को मामूली चोटें आई हैं। अब वह खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों ने भी एक बयान जारी कर घटनाक्रम का पूरा ब्योरा दिया। उनके मुताबिक यह घटना सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो के पास हुई। सेमिनोल पुलिस डिपार्टमेंट ने मीडिया को बताया 'हमें सोमवार शाम 7 बजे के बाद सेमिनोल हार्ड रॉक हॉलीवुड के बाहर वैले एरिया में हुई एक घटना की जानकारी है। इस घटना में एक व्यक्ति को जानलेवा चोटें नहीं आईं, जिसे हॉलीवुड के मेमोरियल रीजनल हॉस्पिटल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rapper Offset Shot Near Florida Casino Rushed To Hospital no one injured
रैपर ऑफसेट - फोटो : एक्स
हिरासत में लिए गए दो लोग
उन्होंने आगे बताया 'घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जांच अभी जारी है। घटनास्थल सुरक्षित है और आम लोगों को कोई खतरा नहीं है। कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।'

BTS: बीटीएस को मिलेगा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड', ग्रुप के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां

करियर और परिवार
ऑफसेट को अटलांटा के हिप-हॉप ग्रुप मिगोस के सदस्य के तौर पर शोहरत मिली थी। इस ग्रुप को 2008 में कुआवो और टेकऑफ के साथ मिलकर बनाया गया था। इस ग्रुप ने 2010 के दशक में चार्ट्स पर अपना दबदबा बनाए रखा। इसने 'मोटर स्पोर्ट', 'वॉक इट टॉक इट' जैसे बड़े हिट गाने दिए। ऑफसेट का असली नाम किआरी केंड्रेल सेफस उर्फ ऑफसेट है। ऑफसेट छह बच्चों के पिता भी हैं। तीन बच्चे उनकी अलग रह रही पत्नी, रैपर कार्डी बी से हैं और तीन पिछली रिलेशनशिप से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed