सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gigi Hadid Talk About Controversy Over Her Name Mentioned In Epstein files

गिगि हदीद का एपस्टीन फाइल में जिक्र, एक्ट्रेस ने महीनों बाद तोड़ी चुप्पी; बोलीं- ‘उस घिनौने इंसान के साथ…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 05 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Gigi Hadid Talk About  Epstein files Controversy: एपस्टीन फाइल्स से जुड़े दस्तावेजों में सुपरमॉडल गिगी हदीद के नाम का भी जिक्र था। इस बात को लेकर कई महीनों बाद गिगि हदीद ने चुप्पी तोड़ी है।

Gigi Hadid Talk About Controversy Over Her Name Mentioned In Epstein files
एपस्टीन और गिगि हदीद - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

पिछले दिनों अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट (DOJ) ने एपस्टीन फाइल मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज जारी किए थे। इन दस्तावेजों में दिसंबर 2015 का एक ईमेल भी शामिल है। इसमें एपस्टीन से एक व्यक्ति गिगी और उनकी बहन बेला हदीद की पेशेवर सफलता के बारे में पूछा रहा है। इस बातचीत में उस अज्ञात व्यक्ति ने दोनों बहनों सफलता पर सवाल उठाए थे। 

Trending Videos

एपस्टीन ने गिगि हदीद पर क्या कहा था? 
एपस्टीन फाइन से जुड़े दस्तावेजों में जब एक अज्ञात व्यक्ति ने एपस्टीन से पूछा कि गिगि हदीद और उसकी बहन कैसे इतनी ज्यादा कमाई कर रही हैं। ई न्यूज के मुताबिक एपस्टीन ने मेल पर जवाब दिया था कि सुपरमॉडल के पिता करियर में आर्थिक मदद करते हैं, पिता के कारण ही गिगि और बेला हदीद मशहूर हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Gigi Hadid Talk About Controversy Over Her Name Mentioned In Epstein files
सुपरमॉडल गिगि हदीद - फोटो : इंस्टाग्राम@ gigihadid

गिगि हदीद ने एपस्टीन फाइल को लेकर क्या कहा? 
जब एपस्टीन फाइल में गिगि हदीद का जिक्र हुआ तो फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया, इसका असर गिगि हदीद की इमेज पर हुआ। इस मामले में अब वह खुलकर बोली हैं। अपनी चुप्पी को गिगि हदीद ने तोड़ दिया है। ई न्यूज के मुताबिक गिगि हदीद ने कहा,  ‘मुझे बहुत ज्यादा घिन आ रही थी। किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में पढ़ना बहुत ही भयानक अनुभव है जिससे आप कभी मिले भी नहीं। वह आपके बारे में इस तरह की बातें कर रहा हो।’ 

एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है 
गिगि ने आगे कहा कि वह अब तक इसलिए चुप थी क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि एपस्टीन के पीड़ितों से लोगों का ध्यान भटके। लेकिन लोगों ने उनकी चुप्पी का गलत मतलब निकाला है। गिगि हदीद ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से साफ करना चाहती हूं कि उस घिनौने इंसान (एपस्टीन) के साथ मेरा कभी कोई लेना-देना नहीं रहा है।’ सुपरमॉडल ने बताया कि जिस समय ये ईमेल लिखे गए थे, उस समय उनकी उम्र लगभग 20 या 21 साल थी।
बता दें कि गिगि ने साल 2012 में एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ अपना करियर शुरू किया था। आज वह मॉडलिंग की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। 

क्या है एपस्टीन फाइल से जुड़ा मामला? 
एपस्टीन नाम के शख्स की बात करें तो इसने पहले नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण किया। इस मामले में यह पकड़ा गया, इसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था। जुलाई 2019 में एपस्टीन को मानव तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपाेर्ट्स के अनुसार बाद में एपस्टीन में जेल में आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed