सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Project Hail Mary Box Office Collection Day 10 Reports Amid Dhurandhar 2 Success

शनिवार को 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की कमाई में हुई बढ़ोतरी, जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Project Hail Mary Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने भारत में और दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है?

Project Hail Mary Box Office Collection Day 10 Reports Amid Dhurandhar 2 Success
प्रोजेक्ट हेल मेरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'प्रोजेक्ट हेल मेरी' दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसको भारत में 26 मार्च को रिलीज किया गया था। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच इस फिल्म को भी दर्शकों से खासा प्यार मिल रहा है। हालांकि 'धुरंधर 2' की वजह से इस फिल्म को भारत में कम शोज भी मिले हैं। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन।

Trending Videos

Project Hail Mary Box Office Collection Day 10 Reports Amid Dhurandhar 2 Success
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है फिल्म की कहानी?
इसकी कहानी रायलैंड ग्रेस नाम के एक टीजर की है। उसे किसी वजह से एस्ट्रोनॉट बनाना पड़ता है। वह एक स्पेसशिप में अकेला है, लेकिन वही इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। उसे धरती को बचाना है। इस यात्रा में उसकी मदद एक एलियन करता है। फिल्म की कहानी के अलावा दर्शकों को इसके वीएफएक्स भी काफी अच्छे लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Project Hail Mary Box Office Collection Day 10 Reports Amid Dhurandhar 2 Success
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

शनिवार को इतना किया कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने 9वें दिन 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया था। आज शनिवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रविवार के दिन इसकी कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है। इंडिया में ये फिल्म अबतक 32.12 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। 

Project Hail Mary Box Office Collection Day 10 Reports Amid Dhurandhar 2 Success
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
दुनिया भर में भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म 20 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसने अबतक वर्ल्डवाइड 3,350 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अब तक लगभग 1,523.58 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मतलब है, कहीं न कहीं फिल्म वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed