फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dia Mirza Clarification On Her Statement Supporting Fawad Khan Bollywood Comeback After Pahalgam Attack

'वो बयान अटैक से पहले का था..', पहलगाम हमले के बाद इस एक्ट्रेस को देनी पड़ी सफाई; पाक एक्टर का सपोर्ट किया था

Thu, 24 Apr 2025 03:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 24 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

Fawad Khan Abir Gulaal: पहलगाम आतंकी हमले के बाद फवाद खान की कमबैक फिल्म ‘अबीर गुलाल’ मुश्किलों में पड़ती दिख रही है। अब फवाद खान का समर्थन करने वाले लोग भी अपने हाथ पीछे खीच रहे हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने फवाद के कमबैक पर खुशी जताने वाले अपने बयान पर अब स्पष्टीकरण दिया है।

विज्ञापन
Dia Mirza Clarification On Her Statement Supporting Fawad Khan Bollywood Comeback After Pahalgam Attack
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान लगातार लोगों के निशाने पर बने हुए हैं। वहीं उनकी बॉलीवुड में कमबैक फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भी मुश्किलों में पड़ती दिख रही है। यही नहीं फवाद खान का सपोर्ट करने वालों और उनके समर्थन में बोलने वालों को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीया मिर्जा का भी एक बयान काफी सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने फवाद खान के बॉलीवुड में कमबैक पर खुशी जताई थी। लेकिन अब ट्रोलिंग के बाद ऐसा लगता है कि दीया मिर्जा के सुर बदल गए हैं। दीया ने फवाद का समर्थन करने को लेकर उन्हें ट्रोल किए जाने पर अपने बयान को लेकर सफाई दी है। साथ ही मीडिया और लोगों से एक अपील भी की है।

विज्ञापन

‘मेरे बयान को गलत तरह से पेश करना बंद करें’
हाल ही में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने एक इंटरव्यू के दौरान फवाद खान के बॉलीवुड में कमबैक का समर्थन किया था। पहलगाम हमले के बाद दीया का बयान भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस पर अब दीया मिर्जा ने अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक नोट साझा किया है।

विज्ञापन




इस नोट में दीया ने लिखा है, “मीडिया के सदस्यों से अनुरोध है कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना बंद करें। मैंने 10 अप्रैल को अपनी एक फिल्म के लिए एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें मैंने एक बयान दिया था, जो इस भयानक आतंकी हमले से काफी पहले का है। मेरे बयान को अभी प्रसारित करना बंद करें, जो हफ्तों बाद और संदर्भ से बाहर है। यह अनैतिक और बेहद अपमानजनक है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Abir Gulaal: अब भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल', सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी

दीया ने फवाद की वापसी पर जताई थी खुशी
दरअसल, दीया मिर्जा ने हाल ही में अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में फवाद की वापसी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, “कला और नफरत को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यह एक राजनीतिक सवाल है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कला हमेशा शांति और सद्भाव का माध्यम रही है और होनी भी चाहिए।
हमें कभी भी कला और खेल को नफरत के साथ उलझने या मिश्रित होने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। यह अच्छी बात है कि फवाद फिल्म में वापस आ गए हैं। आप जानते हैं कि हम जल्द ही इसे देखेंगे। मुझे उम्मीद है कि इससे अन्य सहयोगों के लिए ऐसे कई और अवसर मिलेंगे।"

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर बोले पाक एक्टर फवाद खान, 'अबीर गुलाल' के विरोध के बीच कही ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed