सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Vignesh Shivan expressed disappointment over the piracy of Thalapathy Vijay film Jana Nayagan

'यह इंडस्ट्री के लिए संकट है'; विजय की फिल्म 'जन नायकन' की लीक पर विग्नेश शिवन ने जाहिर की निराशा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 16 Apr 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Vignesh Shivan On Jana Nayagan Leak: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के थिएटर में रिलीज होने से पहले लीक हो जाने पर कई सेलेब्स ने निराशा जाहिर की। इस बीच अब एक्टर-डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसे इंडस्ट्री के लिए संकट बताया है।

Director Vignesh Shivan expressed disappointment over the piracy of Thalapathy Vijay film Jana Nayagan
विग्नेश शिवन-'जन नायकन' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की पायरेसी पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक संकट बताया। विग्नेश ने अपने एडिटर का बचाव किया है। साथ ही फैंस से अपील की है कि वे यह फिल्म सिर्फ लीगल तरीके से ही देखें, ताकि फिल्म बनाने वालों को सपोर्ट मिल सके।

Trending Videos

 

विग्नेश बोले- 'ऐसा बर्ताव देख बहुत दुख होता है'
डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने हाल ही में यह नाराजगी तब जाहिर की, जब उन्होंने किसी को अपने फोन पर विजय की फिल्म 'जन नायकन' का पायरेटेड वर्जन देखते हुए देखा। यह घटना तब हुई, जब विग्नेश भी इस दौरान मौजूद थे और मदुरै जा रहे थे। उन्होंने तुरंत रिएक्ट करते हुए उस शख्स के हाथ से फोन छीन लिया। विग्नेश शिवन ने 'बिहाइंडवुड' (Behindwoods) के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं खुद को रोक नहीं पाया। सच कहूं तो, मेरा मन किया कि मैं उस फोन को वहीं, उसी वक्त तोड़ डालूं। हमारी कड़ी मेहनत के साथ ऐसा बर्ताव होते देखना बहुत दुख देता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारे लिए फिल्म भगवान जैसी होती है'
विग्नेश शिवन की निराशा सिर्फ उस पल भर की घटना की वजह से नहीं थी। उन्होंने इशारा किया कि यह लीक किसी ऐसे शख्स का जान-बूझकर किया गया काम था, जिसकी अंदर तक पहुंच थी। उन्होंने कहा, 'किसी ऐसे व्यक्ति ने यह जान-बूझकर किया, जिसकी अंदर तक पहुंच थी। हमारे लिए फिल्म भगवान जैसी होती है। हम अपनी पूरी जान लगाकर उसकी रक्षा करते हैं और उसका सम्मान करते हैं'।

कहा- 'जन नायकन' का पायरेसी लीक मौत जैसा था
उन्होंने पायरेसी लीक को पूरी इंडस्ट्री का संकट बताया और कहा, ' फिल्म 'जन नायकन' का पायरेसी लीक मौत जैसा था। हमें नहीं पता कि इंडस्ट्री इसकी भरपाई कैसे करेगी? फैंस और लोगों को सिनेमाघरों में जाकर जश्न मनाना चाहिए। यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म है'। इंटरव्यू के दौरान, शिवन ने एडिटर प्रदीप ई. राघव का भी बचाव किया, जिन्होंने 'जन नायकन' और उनकी अपनी फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' पर काम किया था। लीक के सोर्स को लेकर तमाम अटकलों के बावजूद शिवन ने राघव की ईमानदारी पर भरोसा जताया।

तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाई 'जन नायकन'
बता दें कि थलापति विजय अब राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल 'जन नायकन' को बतौर एक्टर उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है। यह फिल्म 09 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी, मगर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के चलते रिलीज अटक गई। अब यह सेंसर से मंजूरी मिलने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed