सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha Patani Sister Khushboo Patani Host Reality Show Tribeverse With Abhishek Malhan

आर्मी के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में आईं खुशबू पाटनी, इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगी दिशा पाटनी की बहन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 10 Apr 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Disha Patani Sister Khushboo Patani Host Reality New Show: दिशा पाटनी बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। दिशा की बहन खुशबू भी अब एंटरटेनमेंट की दुनिया का हिस्सा बन चुकी हैं। जल्द ही वह एक अलग तरह के रियलिटी शो को होस्ट करेंगी। जानिए, कौन सा है वो शो? 

Disha Patani Sister Khushboo Patani Host Reality Show Tribeverse With Abhishek Malhan
खुशबू पाटनी और अभिषेक मल्हान - फोटो : इंस्टाग्राम@khushboo_patani
विज्ञापन

विस्तार

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर के पद से रिटायर हुईं। वह सोशल मीडिया पर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग युवा लड़कियों को देती हैं। साथ ही सोशल वर्कर भी करती रहती हैं। अब एक रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ को होस्ट करेंगी। इस शो का पहला प्रोमो खूशबू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। इसमें इंफ्लुएंसर अभिषेक मल्हान भी उनके साथ रियलिटी शो को होस्ट करेंगे। 

Trending Videos


क्या है ‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट?
खूशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो का प्रोमो शेयर किया है। इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग दिख रहा है। शो में नागालैंड की मशहूर कोनयाक ट्राइव के साथ कुछ इंफ्लुएंसर को रहना होगा। ट्राइब के साथ ही खाना-पीना, रहना और जीना होगा। यह शो उन इंफ्लुएंसर्स के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ABHISHEK MALHAN (@fukra_insaan)


 

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: दिशा पाटनी का रैंप वॉक करते वीडियो हुआ वायरल, इस बात को लेकर फैंस ने कर दिया ट्रोल 

कब और कहां आएगा यह रियलिटी शो? 
‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो जीयोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। यह शो 17 अप्रैल से दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस शो में खूशबू पाटनी और अभिषेक मल्हान, कंटेस्टेंट्स को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालेंगे और एक नए कल्चर का एक्सपीरियंस करवाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed