सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anant Ambani Birthday Bash Ranveer Singh Gauri Khan Enjoys Bhajan Sandhya Janhvi Kapoor Performs Garba

रणवीर और जान्हवी ने किया गरबा, भजन संध्या में लीन दिखीं गौरी खान; अनंत अंबानी के जन्मदिन का नया वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 10 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Anant Ambani Birthday Bash Viral Video: अनंत अंबानी के जन्मदिन के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कई सेलेब्स झूमते और भजन संध्या का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो में क्या है खास और कौन-कौन सेलेब्स आए नजर…

Anant Ambani Birthday Bash Ranveer Singh Gauri Khan Enjoys Bhajan Sandhya Janhvi Kapoor Performs Garba
अनंत अंबानी के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अंबानी परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है, क्योंकि जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन लगातार जारी है। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के तमाम सितारे भी शामिल हुए हैं। सेलिब्रेशन के फोटो और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। अब एक और वीडियो अनंत अंबानी के जन्मदिन के जश्न का सामने आया है। ये वीडियो एक भजन संध्या के दौरान का है, जहां रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

भजन संध्या में लीन नजर आए सेलेब्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लगभग 30 सेकेंड के नए वीडियो में काफी आध्यात्मिक माहौल नजर आ रहा है। यह वीडियो भजन संध्या के दौरान का है। इसमें अंबानी परिवार के साथ कई सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भजन संध्या में लीन नजर आ रहे हैं। जबकि अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका के साथ भजन संध्या का आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में रणवीर सिंह नीता अंबानी के बगल में हाथ जोड़कर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी भजन संध्या का आनंद उठा रहे हैं। इस दौरान जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी भजन संध्या में नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह गरबा डांस करते भी नजर आते हैं। रणवीर जहां नीले रंग के बंद गले सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं जान्हवी कपूर सफेद रंग के घाघरा चोली में डांस कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)





View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इस अंदाज में अनंत ने काटा 31वें जन्मदिन का केक
हाल ही में अनंत अंबानी का 31वें जन्मदिन पर केक काटते भी वीडियो सामने आया था। वीडियो में अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता मुकेश अंबानी के साथ किताब की थीम वाला केक काटते नजर आ रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




केक पर अनंत के नए उद्यम वंतारा यूनिवर्सिटी के बारे में लिखा हुआ था। इस दौरान उनके साथ वरुण धवन, रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर व उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ में खड़े नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed