फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha Patani wished Jackie Chan on his birthday called the kung fu star a 70 year old young man

Disha Patani-Jackie Chan: दिशा पाटनी ने जैकी चैन को दी जन्मदिन की बधाई, कुंग फू स्टार को बताया 70 साल का युवा

Sun, 07 Apr 2024 02:33 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 02:33 PM IST
सार

दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जैकी चैन को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दिशा एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'कुंग फू योगा' में जैकी चैन के साथ काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Disha Patani wished Jackie Chan on his birthday called the kung fu star a 70 year old young man
दिशा पाटनी और जैकी चैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी बोल्ड अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने जैकी चैन को उनके जन्मदिन की बधाई दी हैं।

विज्ञापन


जैकी के साथ काम कर चुकी हैं दिशा
दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जैकी चैन को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपनी और जैकी की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। दिशा एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'कुंग फू योगा' में जैकी चैन के साथ काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


जैकी चैन को बताया 70 साल का युवा
दिशा ने इस खास दिन पर अपनी इंस्टा स्टोरी में दो तस्वीरों को प्रशंसकों के साथ साझा किया। पहली तस्वीर में दिशा और जैकी पहाड़ों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर को साझा करते हुए दिशा ने जैकी चैन को 'सुपरहीरो' करार दिया। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "70 साल का युवा। मेरे सुपरहीरो और जीवित लीजेंड टैगू को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” दिशा ने दूसरी स्टोरी में जैकी की एक काफी पुरानी तस्वीर साझा की। इस पर उन्होंने लिखा, “आपके जैसा कोई नहीं। हमारे बचपन को यादगार बनाने के लिए धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन


Ram Charan-Klin Kaara: इंतजार हुआ खत्म, जन्म के बाद से पहली बार दिखीं राम चरण की बिटिया क्लिन कारा

'कल्कि 2898 एडी' में दिखेंगे बड़े सितारे
दिशा पाटनी ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को दर्शकों के साथ साझा किया था। ये तस्वीरें फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान की थी। तस्वीरों में दिशा के साथ प्रभास भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। दिशा और प्रभास के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में 6000 साल का समय दिखाया जाएगा। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

 

Srikanth: इस दिन धमाल मचाएगा 'श्रीकांत' का ट्रेलर, दृष्टिहीन उद्योगपति के रूप में राजकुमार की दिखेगी खास झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed