फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Drishyam 3 Director Abhishek Pathak’s Wife Shivaleeka Oberoi Tears Up After Seeing Film’s End Credits

शिवालिका: 'दृश्यम 3' देख छलक पड़े निर्देशक अभिषेक पाठक की पत्नी के आंसू, एंड क्रेडिट्स में मिला क्या सरप्राइज?

Mon, 05 Oct 2026 12:22 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 05 Oct 2026 12:22 PM IST
सार

Abhishek Pathak’s Wife Shivaleeka Oberoi: फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक की पत्नी शिवालिका ने सोशल मीडिया पर इसके एंड क्रेडिट्स देखने के बाद पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
Drishyam 3 Director Abhishek Pathak’s Wife Shivaleeka Oberoi Tears Up After Seeing Film’s End Credits
शिवालिका - फोटो : इंस्टाग्राम@shivaleekaoberoi

विस्तार

अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय अपने पति और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक की हालिया निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' देखने थिएटर पहुंचीं। फिल्म देखने के दौरान शिवालिका इमोशनल हो गईं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।
विज्ञापन


वीडियो में एक्ट्रेस ने फिल्म के एंड क्रेडिट्स में अभिषेक की तरफ से उनके लिए लिखे गए खास थैंक्यू नोट की झलक दिखाई और उसे देखकर ही शिवालिका की आंखों में आंसू आ भी गए। आइए जानते हैं कि उस खास एंड क्रेडिट्स में आखिर ऐसा क्या लिखा था।
विज्ञापन

Drishyam 3 Director Abhishek Pathak’s Wife Shivaleeka Oberoi Tears Up After Seeing Film’s End Credits
शिवालिका - फोटो : इंस्टाग्राम@shivaleekaoberoi
क्या इमोशनल हुईं शिवालिका?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शिवालिका बड़े पर्दे पर फिल्म के एंड क्रेडिट्स देखती नजर आ रही हैं। एंड क्रेडिट्स नोट में अभिषेक ने फिल्म बनाने के सफर में शिवालिका के सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया था। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म में अपना नाम देखा तो वह इमोशनल हो गईं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब मैंने इसे बड़े पर्दे पर देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए और मुझे जो मैसेज मिल रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि मैं अकेली नहीं हूं, जिसे यह पल इतना खास लगा।'

 
विज्ञापन

Drishyam 3 Director Abhishek Pathak’s Wife Shivaleeka Oberoi Tears Up After Seeing Film’s End Credits
शिवालिका - फोटो : इंस्टाग्राम@shivaleekaoberoi
शिवालिका ने कही ये बात
शिवालिका ने आगे बताया कि 'दृश्यम 3' पर काम करने के दौरान उन्होंने और अभिषेक ने कई मुश्किल दौर देखे। एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब तुमने यह सफर शुरू किया था, तब जिंदगी हमारे सामने बहुत कुछ लाने वाली थी। कई त्याग, मुश्किल दिन, एक-दूसरे से दूर रहने का समय और ऐसे कई पल आए, जिन्होंने हमें परखा। लेकिन इन सबके बीच मुझे तुम पर, तुम्हारी सोच और जो तुम बना रहे थे उस पर भरोसा था।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'आज जब पूरी दुनिया तुम्हारी बनाई फिल्म का जश्न मना रही है, तो लगता है कि हर मुश्किल पल इसके लायक था। कभी-कभी मैं आरिका को देखती हूं और सोचती हूं... एक दिन उसे यह जानकर कितनी खुशी होगी कि उसके पिता ने 'दृश्यम' का निर्देशन किया था। तुम्हारी पत्नी होने पर मुझे बेहद गर्व है।'
विज्ञापन

Drishyam 3 Director Abhishek Pathak’s Wife Shivaleeka Oberoi Tears Up After Seeing Film’s End Credits
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
शानदार कमाई कर रही है 'दृश्यम 3'
  • 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने तीन दिनों में 175 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • अब फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है।
  • दुनियाभर में फिल्म की कमाई 270 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed