फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mr Beast shares Photos with Ranbir Kapoor Hardik Pandya says Had amazing trip to India

मिस्टर बीस्ट: भारत की मेहमान नवाजी ने जीता अमेरिकी यूट्यूबर का दिल; रणबीर कपूर के साथ साझा किए यात्रा के फोटोज

Mon, 05 Oct 2026 10:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Oct 2026 10:00 AM IST
सार

Mr Beast Photos from India Trip: भारत यात्रा ने मिस्टर बीस्ट का दिल जीत लिया है। ताज के दीदार से रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के इवेंट में शिरकत करने तक की झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
Mr Beast shares Photos with Ranbir Kapoor Hardik Pandya says Had amazing trip to India
रणबीर कपूर-मिस्टर बीस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@mrbeast

विस्तार

मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट बीते दिनों भारत यात्रा पर आए थे। यहां वे रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' के इवेंट में भी शामिल हुए। अब मिस्टर बीस्ट ने भारत यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इस यात्रा को शानदार बताया है।

विज्ञापन

Mr Beast shares Photos with Ranbir Kapoor Hardik Pandya says Had amazing trip to India
हार्दिक-रणबीर कपूर-मिस्टर बीस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@mrbeast

रणबीर और हार्दिक पांड्या संग शेयर कीं फोटोज
अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों के जरिए अपनी भारत यात्रा की झलक दिखाई है। तस्वीरों में उनके साथ बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मशहूर भारतीय यूट्यूबर अजेय नागर और पायल धारे नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mr Beast shares Photos with Ranbir Kapoor Hardik Pandya says Had amazing trip to India
मिस्टर बीस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@mrbeast

भारत यात्रा पर गदगद यूट्यूबर
मिस्टरबीस्ट ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'भारत की यात्रा शानदार रही'। इसके साथ एक रेड हार्ट इमोजी बनाया है। बता दें कि पिछले महीने मिस्टरबीस्ट ने फैंस को तब हैरान कर दिया, जब वे एक खास इवेंट में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की टीम के अन्य सदस्यों से मिले।

विज्ञापन

Mr Beast shares Photos with Ranbir Kapoor Hardik Pandya says Had amazing trip to India
मिस्टर बीस्ट ने साझा की भारत यात्रा की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@mrbeast

इवेंट में दिखाई गई थी 'रामायण' के बीटीएस की झलक
'रामायण' का इवेंट फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा था। इस दौरान फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स और इसके बड़े पैमाने पर हो रहे प्रोडक्शन की झलक दिखाने वाली एक एक्सक्लूसिव 'बिहाइंड-द-सीन्स' रील दिखाई गई। रणबीर कपूर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने मिस्टरबीस्ट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MrBeast (@mrbeast)


Mr Beast shares Photos with Ranbir Kapoor Hardik Pandya says Had amazing trip to India
'रामायण' मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official

कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
फिल्म 'रामायण' की बात करें तो इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं। साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आई हैं।  यश रावण के रोल में हैं। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। 'रामायण पार्ट वन' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed