{"_id":"66dee01ac2cd70a9f409d972","slug":"earth-1947-silver-jubliee-on-10-september-directed-by-deepa-mehta-aamir-khan-rahul-khanna-nandita-das-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earth: रोमांस ड्रामा अर्थ 1947 की आज सिल्वर जुबली, जानिए आमिर खान-नंदिता दास की फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Earth: रोमांस ड्रामा अर्थ 1947 की आज सिल्वर जुबली, जानिए आमिर खान-नंदिता दास की फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें
Tue, 10 Sep 2024 07:27 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 10 Sep 2024 07:27 AM IST
सार
दीपा मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'अर्थ 1947' साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'अर्थ' की आज सिल्वर जुबली है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। आज फिल्म की सिल्वर जुबली है इस मौके पर जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
अर्थ 1947
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान अभिनित फिल्म 'अर्थ 1947' आज के दिन यानी 10 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नंदिता दास, आमिर खान और राहुल खन्ना ने शानदार अभिनय किया था। इस फिल्म की आज सिल्वर जुबली है इस मौके पर जानिए फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें।
फिल्म अर्थ
1999 में रिलीज हुई रोमांस ड्रामा फिल्म अर्थ 1947 का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाप्सी सिधवा के उपन्यास, क्रैकिंग इंडिया पर आधारित है, जो 1947 के भारत विभाजन के दौरान सेट है । अर्थ दीपा की एलिमेंट्स ट्रायोलॉजी की दूसरी किस्त है, इससे पहले उन्होंने फायर और उसके बाद वाटर फिल्म बनाई थी। अर्थ को 1999 के सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की ओर से नामंकित किया गया था।
फिल्म के दौरान दीपा-आमिर में हुई थी अनबन?
इस फिल्म के सेट पर आमिर खान और दीपा के बीच किस वजह से अनबन और विवाद हुआ था उसका खुलासा आजतक नहीं हो पाया है, लेकिन उनके बीच मतभेद की वजह क्या रही होगी यह दर्शक आज भी जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के सेट के दौरान किसी बात को लेकर दीपा और आमिर में अनबन हो गई थी और बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी
भारत के दो देशों में बंटवारे के दौरान आइसक्रीम बेचने वाले दिल नवाज (आमिर खान) की भूमिका निभाते हुए, जो एक खूबसूरत आया शांता (नंदिता दास) से प्यार करता है, आमिर ने बेहद शानदार तरीके से इस किरदार को निभाया है। आमिर के प्रशंसक उनकी फिल्म सरफरोश, रंगीला और दंगल से भी ज्यादा अर्थ को आज भी देखना पसंद करते हैं।
10 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म अर्थ 1947 की रिलीज को आज पूरे 25 साल हो गए हैं। फिल्म में आमिर और नंदिता के अलावा राहुल खन्ना के अलावा भी कई अभिनेताओं ने बेहतरीन और शानदार अभिनय किया है। दर्शकों को अभिनय के अलावा फिल्म में एआर रहमान का संगीत और गाने बहुत पसंद आए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन