फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emergency actress Kangana Ranaut made big Allegations about Illegal Stuff against Bollywood stars in social me

Kangana Ranaut: कंगना ने फिल्मी हस्तियों पर लगाया बड़ा आरोप, बोलीं- 'कार्रवाई हो, तो कई नाम होंगे उजागर'

Sat, 24 Feb 2024 09:20 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 24 Feb 2024 09:20 AM IST
सार

कंगना ने तस्वीर साझा कर आरोप लगाया कि लोकप्रिय फिल्मी हस्तियां व्हाट्सएप जैसे लोगों के संचार ऐप को हैक करने के लिए डार्क वेब का उपयोग करती हैं।
 

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut made big Allegations about Illegal Stuff against Bollywood stars in social me
कंगना रणौत - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बातों को बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि लोकप्रिय फिल्मी हस्तियां व्हाट्सएप जैसे लोगों के संचार ऐप को हैक करने के लिए डार्क वेब का उपयोग करती हैं।
विज्ञापन


डार्क वेब पर भी हो कार्रवाई
कंगना ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे फोन नंबरों के साथ-साथ लोगों के पंजीकृत नाम, जिनके तहत उन नंबरों को खरीदा गया है। उनको फोन कॉल करते समय सब स्क्रीन पर दिखेगा। उन्होंने सरकार के इस की सराहना की और लिखा, 'यह बहुत अच्छा काम किया है'। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र को डार्क वेब के बारे में भी कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Atlee: हॉलीवुड फिल्म बनाने की तैयारी में जवान के निर्देशक एटली, बोले- बॉलीवुड तक पहुंचने में लग गए आठ साल
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड सितारों को लेकर कही यह बात 
उन्होंने आगे कहा, 'बॉलीवुड की कई मशहूर सितारे इसकी आदी हो गई हैं, न केवल वहां से अवैध सामान ले रही है, बल्कि व्हाट्सएप और मेल जैसे सभी के संचार को भी हैक कर रही हैं। अगर वे उन पर कार्रवाई करेंगे, तो कई बड़े नाम उजागर होंगे।' बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री ने अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को आड़े हाथ लिया था। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्विंकल का एक वीडियो साझा कर ट्विंकल को खरी खोटी सुनाई थी। वीडियो में अभिनेत्री पुरुषों की तुलना पॉलीथीन बैग से करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे लेकर कंगना ने उन्हें नेपो किड कहा था।

कंगना रणौत का वर्कफ्रंट 
कंगना रणौत को आखिरी बार 'चंद्रमुखी 2' और 'तेजस' में देखा गया था। वहीं, उनकी आगामी फिल्म की बात करें, तो वे जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में न केवल कंगना मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन भी किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री को विष्णु मांचू अभिनीत फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए भी चुना गया है। इसमें प्रभास भगवान शिव की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जबकि विष्णु मांचू उनके भक्त की भूमिका निभाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Friday Box Office Collection: आर्टिकल 370 की अच्छी शुरुआत, क्रैक नहीं दिखा सकी कमाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed