फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Faisal Malik Praise Anurag Kashyap And Ram Gopal Varma for making actor normal man

Faisal Malik: 'पंचायत' फेम फैसल मलिक ने की अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा की तारीफ, बताया किसलिए हैं खास

Mon, 04 Aug 2025 07:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 04 Aug 2025 07:59 PM IST
सार

Faisal Malik Praise Anurag And Ramu: अभिनेता फैसल मलिक ने हाल ही में अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा की इस बात के लिए तारीफ की है कि दोनों ने आम दिखने वाले लोगों को अभिनय का मौका दिया है।

विज्ञापन
Faisal Malik Praise Anurag Kashyap And Ram Gopal Varma for making actor normal man
फैसल मलिक, अनुराग कश्यप, राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फैसल मलिक वेब सीरीज 'पंचायत' से काफी मशहूर हो गए। इस सीरीज को लॉकडाउन के दौरान खूब देखा गया। सीरीज में गांव के लोगों के द्वारा झेली जा रही परेशानियों के बारे में दिखाया गया है। ऐसे में फैसल मलिक को लगता है कि राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप जैसे निर्देशकों ने यह साबित कर दिया है कि अभिनय करने के लिए खूबसूरत दिखना बहुत मायने नहीं रखता है।
विज्ञापन

अभिनेता बनने के लिए अच्छी बॉडी की जरूरत नहीं
सिद्धार्थ कानन से बातचीत में फैसल ने कहा 'यह राम गोपाल वर्मा हैं जिन्होंने हमें यह यकीन दिलाया कि अच्छी अदाकारी करने के लिए जिस्मानी तौर से अच्छा दिखना जरूरी नहीं। 2003-2004 का दौर ऐसा ही था कि आपको अभिनय आए या ना आए आपकी बॉडी अच्छी होनी चाहिए।'

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'बैटल ऑफ गलवां' के बाद सलमान खान को मिली बड़ी फिल्म, मलयालम निर्देशक से मिलाया हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

Faisal Malik Praise Anurag Kashyap And Ram Gopal Varma for making actor normal man
फैसल मलिक - फोटो : अमर उजाला
ब्रेड पकौड़ा के स्टॉल के बाहर लगती थी भीड़
फैसल ने कभी भी राम गोपाल वर्मा के साथ काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने उनके ऑफिस जाने को याद करते हुए बताया 'मैं एक बार उनके ऑफिस गया था लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद मैं वहां से वापस आ गया। मैं अक्सर उस इलाके में जाता था। उनके ऑफिस के बाहर ब्रेड पकौड़ा का स्टॉल लगा हुआ था। वहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। लोगों को लगता था कि हो सकता कि राम गोपाल वर्मा उन्हें अभिनय के लिए बुला लें। लोगों को यह पता था कि वह आम दिखने वाले लोगों को अपनी फिल्म में काम करने का मौका देते हैं।'
विज्ञापन

कई बड़े अभिनेता आम से दिखते हैं
फैसल मलिक ने कहा 'राम गोपाल वर्मा के बाद अनुराग कश्यप ने आम दिखने वाले लोगों के साथ काम करना शुरू किया। एक वक्त था जब लोग डरते थे कि अगर आप अच्छे नहीं दिखेंगे तो आप अभिनय नहीं कर सकते हैं। हालांकि अब वह चीजें बदल गई हैं। अब आप देखेंगे कि कई बड़े अभिनेता हैं जो बहुत आम से दिखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed