फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fawad Khan and Atif Aslams Instagram accounts banned in India after pahalgam attack

Pakistani Artist: फवाद खान और आतिफ असलम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई, पहलगाम हमले के बाद लिया गया फैसला

Fri, 02 May 2025 07:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 02 May 2025 07:21 PM IST
सार

Action on Pakistani Artist: पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन जारी है। इस कड़ी में पाकिस्तानी कलाकारों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ताजा कार्रवाई फवाद खान और आतिफ असलम पर की गई है।
 

विज्ञापन
Fawad Khan and Atif Aslams Instagram accounts banned in India after pahalgam attack
आतिफ असलम, फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भयानक आतंकी हमला हुआ। हमले में 28 लोगों की जान चली गई। इस हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब चल रहे हैं। ऐसे में भारत कई पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट क्रिएटरों के खिलाफ एक्शन ले रहा है। इसी कड़ी में भारत में अभिनेता फवाद खान और गायक आतिफ असलम के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम पर बैन
आपको बता दें कि हाल ही में भारत में कई पाकिस्तानी कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर, गायकों और यूट्यूबरों के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किए गए हैं। इस कड़ी में फवाद खान और आतिफ असलम का नाम भी शामिल हो गया है। अब इंस्टाग्राम पर दोनों की प्रोफाइल कानूनी निर्देशों के अनुपालन से हटा दी गई है। 
Sonam Kapoor: कभी कॉलेज नहीं गईं सोनम कपूर, अब बच्चे के लिए कर रहीं ये बड़ा काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Fawad Khan and Atif Aslams Instagram accounts banned in India after pahalgam attack
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@mahirahkhan
इन पाकिस्तानी कलाकारों के प्रोफाइल हुए बैन
आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम हैंडल भारत में ब्लॉक कर दिए गए थे। इसमें माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर, इकरा अजीज हुसैन और सजल अली की प्रोफाइल शामिल हैं। 
विज्ञापन

भारत में लोकप्रिय थे फवाद और आतिफ
फवाद खान और आतिफ असलम दोनों भारत में काफी मशहूर हैं। फवाद खान ने 'खूबसूरत', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'कपूर एंड संस' जैसी बॉलीवुड फिल्मों से अपनी छाप छोड़ी है। इस बीच, आतिफ असलम ने पहली 'नजर में', 'तेरा होने लगा हूं', 'जीना जीना' और 'तेरे बिन' जैसे हिट गानों के साथ भारत के लोगों के दिलों पर राज किया। 
Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य पर ये सितारे रख चुके हैं अपनी राय, बताया अवसाद से बाहर निकलने का तरीका

मेटा ने जारी किया स्पष्टीकरण
दोनों की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाने पर लिखा आता है 'भारत में अकाउंट मौजूद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें एक कानूनी गुजारिश मिली थी जिसका हमने पालन किया है।' मेटा ने एक स्पष्टीकरण भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें प्रोफाइल पर पाबंदी लगाने के लिए एक कानूनी गुजारिश मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed