फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fawad Khan Won Filmfare Award In Bollywood Debut Movie, Now His Comeback Film Abir Gulaal Ban In India

Fawad Khan: पहली फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड, फिर लगा बैन; अब 9 साल बाद अटक गया फवाद का बॉलीवुड में कमबैक

Fri, 25 Apr 2025 01:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

Fawad Khan Bollywood Journey: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का नौ साल बाद बॉलीवुड में कमबैक फिर से अटक गया है। जानते हैं फवाद के बॉलीवुड में अब तक के सफर के बारे में।

विज्ञापन
Fawad Khan Won Filmfare Award In Bollywood Debut Movie, Now His Comeback Film Abir Gulaal Ban In India
फवाद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि उनकी आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पहलगाम अटैक के बाद मुश्किलों में पड़ गई है। फवाद ‘अबीर गुलाल’ से बॉलीवुड में एक लंबे समय बाद कमबैक करने वाले थे, लेकिन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब फिल्म के भारत में रिलीज पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद ऐसा लगता है कि अब फवाद खान का बॉलीवुड में कमबैक अटक गया है। जानते हैं फवाद खान के बॉलीवुड डेब्यू से लेकर उनके अब तक के सफर के बारे में।

विज्ञापन

Fawad Khan Won Filmfare Award In Bollywood Debut Movie, Now His Comeback Film Abir Gulaal Ban In India
फवाद खान खूबसूरत फिल्म में - फोटो : आईएमडीबी

2014 में फिल्म 'खूबसूरत' से किया डेब्यू
पाकिस्तान में कई हिट फिल्में देने के बाद अभिनेता फवाद खान ने साल 2014 में आई फिल्म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह फिल्म 1980 में इसी नाम से आई रेखा की हिट फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म में फवाद खान के साथ सोनम कपूर और रत्ना पाठक शाह प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म के लिए फवाद खान को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

अभिनय और लुक्स से लोगों को किया प्रभावित
फवाद खान बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म के बाद से ही काफी सुर्खियों में आ गए थे। उनके अभिनय के साथ-साथ उनके गुड लुक्स ने भी लोगों को काफी प्रभावित किया था। इसके बाद फवाद खान बॉलीवुड की कुछ एक और फिल्मों में भी नजर आए। जिनमें ‘कपूर एंड संस’, और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ शामिल हैं।

यब खबर भी पढ़ें: Abir Gulaal: भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल', सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने दी

विज्ञापन
विज्ञापन

Fawad Khan Won Filmfare Award In Bollywood Debut Movie, Now His Comeback Film Abir Gulaal Ban In India
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया

2016 में आखिरी बार ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में आए थे नजर
फवाद खान को बॉलीवुड का अगला स्टार माना जा रहा था। लेकिन 2016 में हुए उरी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया। जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया। जिसके चलते फवाद खान भी भारत से वापस चले गए और फिर वो किसी और फिल्म में नजर नहीं आए। फवाद आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को करण जौहर ने निर्देशित किया था।

यब खबर भी पढ़ें: Abir Gulaal Songs: यूट्यूब इंडिया से हटाए गए 'अबीर गुलाल' के गाने, भारत में रिलीज नहीं होगी

विज्ञापन

Fawad Khan Won Filmfare Award In Bollywood Debut Movie, Now His Comeback Film Abir Gulaal Ban In India
अबीर गुलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

9 साल बाद 'अबीर गुलाल' से करने जा रहे थे कमबैक
पाकिस्तानी कलाकारों पर से बैन हटने के बाद लगभग 9 साल बाद फवाद खान अपनी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले थे। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फवाद खान एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए। उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज को रोकने की मांग की जाने लगी।
जिसके बाद अब ये खबर आ रही है कि ‘अबीर गुलाल’ के भारत में रिलीज पर रोक लगा दी गई है। जिससे साफ है कि फवाद खान का बॉलीवुड में कमबैक फिलहाल अटक गया है। फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में फवाद खान के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 9 मई को रिलीज होनी थी।

यब खबर भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर बोले पाक एक्टर फवाद खान, 'अबीर गुलाल'

पहलगाम हमले पर फवाद ने जताया था दुख
फवाद खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख भी व्यक्त किया था। अभिनेता ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा था, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed