सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT

निकिता पोरवाल ने साध्वी को पहनाया ताज, ईशान खट्टर ने किया परफॉर्म; देखें मिस इंडिया वर्ल्ड की झलकियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 19 Apr 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Femina Miss India World 2026: शनिवार के दिन मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें साध्वी सैल ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस समारोह के कई पल खास थे। यहां हम उन पलों की कुछ झलकियां पेश कर रहे हैं।

Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT
मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की झलकियां - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
विज्ञापन

विस्तार

18 अप्रैल को भुवनेश्वर के केआईआईटी में 61वीं मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस भव्य प्रोग्राम में गोवा की साध्वी सैल ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीता है। उन्होंने भारत की 30 प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीती है। मिस इंडिया प्रतियोगिता में कई पल बहुत खास रहे। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
Trending Videos

Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT
निकिता पोरवाल ने साध्वी को पहनाया ताज - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
मिस इंडिया ने साध्वी को पहनाया ताज
मिस इंडिया प्रतियोगिता में विजेता के तौर पर साध्वी सैल के नाम का एलान हुआ। इसके बाद उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल ने ताज पहनाया। यह पल काफी खास था। अब साध्वी मिस इंडिया प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT
राजनंदिनी और अद्वैता - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
पहली और दूसरी रनरअप को पहनाया गया ताज
साध्वी ने राजनंदिनी और अद्वैता को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। मिस इंडिया 2026 में महाराष्ट्र की रहने वाली राजनंदिनी फर्स्ट रनर अप रहीं। वहीं चेन्नई की रहने वाली अद्वैता सेकंड रनर अप बनीं। राजनंदिनी फेमिना मिस इंडिया महाराष्ट्र रह चुकी हैं। वहीं अद्वैता फेमिना मिस इंडिया यूनियन टेरिटरी रह चुकी हैं। प्रतियोगिता में इन दोनों को ताज पहनाया गया। इस मौके पर साध्वी ने भी खुशी जताई।

Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT
नेहा धूपिया ने किया साध्वी को सम्मानित - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
नेहा धूपिया ने किया साध्वी को सम्मानित
यह बहुत ही हैरानी भरा पल था, जब मिस इंडिया के नाम का एलान हुआ। विनर के तौर पर जब साध्वी के नाम का एलान हुआ, तो वह हैरान हो गईं। वह लगभग रोने वाली थीं। विजेता के तौर पर उनके नाम की घोषणा होने के बाद अभिनेत्री नेहा धूपिया ने उन्हें सम्मानित किया।

Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT
जुबिन नौटियाल, ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
ईशान खट्टर और जुबिन नौटियाल ने दी परफॉर्मेंस
भुवनेश्वर के केआईआईटी में 61वीं मिस इंडिया प्रतियोगिता में ईशान खट्टर ने एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस दी। वहां मौजूद लोगों ने उनके डांस की तारीफ की। इसी कड़ी में जुबिन नौटियाल ने भी परफॉर्मेंस दी। उनकी आवाज ने प्रोग्राम में समां बांध दिया।

Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT
लॉरेन गॉटलिब ने परफॉर्म किया - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
लॉरेन गॉटलिब ने परफॉर्म किया
अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब ने 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में डांसर के तौर पर शानदार परफॉरमेंस दी। उन्होंने अपने मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाते हुए डांस किया।

Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT
ओडिया परफॉर्मेंस - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
सांस्कृतिक वैभव की झलक
मिस इंडिया प्रतियोगिता में भव्यता और सांस्कृतिक वैभव का एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिला। यहां 60 डांसर ने एक शानदार ओडिया प्रस्तुति दी। उनके डांस ने लोगों को हैरान कर दिया।

Femina miss india world 2026 program unseen photos that held in bhubaneswar KIIT
नेहा धूपिया, जीनत अमान, सेलिना जेटली, मधुर भंडारकर और अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
इवेंट में पहुंचे सितारे
मिस इंडिया के प्रोग्राम में नेहा धूपिया, जीनत अमान, सेलिना जेटली, मधुर भंडारकर और अमाल मलिक जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। इन्होंने प्रोग्राम की रौनक बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed