सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fight breaks out at Dhurandhar 2 show in Hyderabad over Hindi Telugu mix video goes viral

Dhurandhar 2: हैदराबाद में 'धुरंधर 2' शो के दौरान हुआ हंगामा, हिंदी-तेलुगु पर भिड़े दर्शक; यूजर्स ने किए कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 22 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Viral Video: साउथ में फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू इसलिए कैंसिल हो गए थे क्योंकि इसका साउथ भाषा का वर्जन नहीं पहुंचा था। अब एक सिनेमाघर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें फिल्म को हिंदी या तेलुगु में दिखाने पर विवाद हो रहा है।

Fight breaks out at Dhurandhar 2 show in Hyderabad over Hindi Telugu mix video goes viral
धुरंधर 2, वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि साउथ की कई भाषाओं में रिलीज हुई है। हैदराबाद के एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग हिंदी में हुई। इसके बाद यहां हंगामा मच गया। सिनेमाघरों के अंदर ही लड़ाई हो गई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Trending Videos


महिला ने शेयर किया वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सिनेमाघर में 'धुरंधर 2' के एक ही शो के लिए हिंदी और तेलुगु वर्जन के लिए टिकट बेचे गए। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हैदराबाद के पंजागुट्टा में मौजूद पीवीआर सिनेमा में तेलुगु वर्जन के लिए टिकट बुक किया था, मगर स्क्रीनिंग हिंदी में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by keerthi yerneni (@keerthi_yerneni)


वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिनेमाघर की स्क्रीन रुकी हुई है, जबकि दर्शक एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। दर्शक आपस में इस बात को लेकर एक-दूसरे से बहस कर रहे हैं कि किस भाषा में शो चलाया जाना चाहिए। इस बीच महिला कहती है 'सबसे पहले तेलुगु वर्जन के लिए टिकट बुक हुईं।' इस बीच पुलिस और सिनेमाघर के लोग दर्शकों को शांत कराते नजर आए। एक महिला ने हिंदी और तेलुगु के लिए अलग-अलग स्क्रीनिंग की मांग की।
महिला ने थोड़ी देर बाद एक और वीडियो शेयर किया जिसमें उसने बताया कि फिल्म तेलुगु भाषा में नहीं दिखाई गई।

कौन हैं मुस्तफा अहमद? रणवीर सिंह समेत इन कलाकारों के रहे कोच, 'धुरंधर 2' में निभाया ये किरदार

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by keerthi yerneni (@keerthi_yerneni)


यूजर्स ने किए कमेंट
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'पहला भाग हिंदी में और दूसरा भाग तेलुगु में चलाओ। यह आसान तरीका है।' एक और यूजर ने लिखा 'फिल्म पहले ही चार घंटे की है। इन लोगों को एक घंटा और लग गया।' एक और यूजर ने लिखा 'आओ बहन... क्या बात है... तेलुगू महिलाओं की शक्ति!' 

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर हैं। उन्होंने ही इसे लिखा है। वही इसके निर्माता भी हैं। यह 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और अन्य कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed