Kanhaiyalal Murder Case: अब नए नाम से आएगी कन्हैयालाल मर्डर पर बनी फिल्म, मेकर्स ने जारी की नई रिलीज डेट
Gyanvapi Files: कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित फिल्म ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ का नाम अब बदल गया है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के एक टेलर कन्हैया लाल की हत्या पर बन रही फिल्म का नाम और रिलीज डेट अब बदल गया है। पहले ‘ज्ञानवापी फाइल्स: अ टेलर मर्डर स्टोरी’ नाम से रिलीज होने वाली यह फिल्म अब ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैयालाल टेलर मर्डर’ के नाम से रिलीज होगी। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डीट का भी एलान कर दिया है।
11 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
आज मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया नाम और नई रिलीज डेट भी जारी कर दी है। मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है ‘ज्ञानवापी फाइल्स अब ‘उदयपुर फाइल्स कन्हैयालाल टेलर मर्डर' हो गई है।’ इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। जिसके तहत फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#GyanvapiFiles is now #UdaipurFiles
विज्ञापन विज्ञापन
Witness the story that needs to be told!#UdaipurFiles: A Tailor’s Murder Story.
In cinemas 11th July! pic.twitter.com/Zf0sp6Zy4G — Reliance Entertainment (@RelianceEnt) June 21, 2025
पहले 27 जून को रिलीज होनी थी फिल्म
इससे पहले जब फिल्म का एलान किया गया था तब इसका नाम ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ बताया गया था। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट तब 27 जून थी। लेकन अब मेकर्स ने फिल्म का नाम और रिलीज डेट दोनों ही बदल दिए हैं। फिल्म में विजय राज प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ा उनका एक पोस्टर भी सामने आया था। यह फिल्म कन्हैयालाल हत्याकांड के पीछे की मानसिकता, कार्रवाई और समाज की चुप्पी पर बात करेगी।
यह खबर भी पढ़ेंः Varun Dhawan: पुणे में खो गए वरुण धवन और अहान शेट्टी, मेट्रो में सवार होकर की होटल पहुंचने की कोशिश
2022 में हुआ था कन्हैयालाल का मर्डर
28 जून 2022 को उदयपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई थी। जिसमें उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल साहू की दिनदहाड़े उनकी ही दुकान में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों द्वारा इसका वीडियो भी शेयर किया गया था। बाद में इसके पीछे की वजह एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थी।