सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First look Out: David Dhawan pooja hegde and mrunal thakur Movie

दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन; 'है जवानी तो...' का फर्स्ट लुक रिलीज; AI का इस्तेमाल देख यूजर्स ने कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 14 Apr 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इसमें एआई का इस्तेमाल देखने को मिला है। वरुण धवन दो-दो हसीनाओं के बीच फंसे दिख रहे हैं।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First look Out: David Dhawan pooja hegde and mrunal thakur Movie
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बीते दिनों फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की नई रिलीज डेट का एलान किया गया था। पहले जून में रिलीज होने वाली यह फिल्म अब मई के महीने में दस्तक देगी। आज मंगलवार को फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें एआई का इस्तेमाल किया गया है। इस पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है।

Trending Videos

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First look Out: David Dhawan pooja hegde and mrunal thakur Movie
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : वीडियो ग्रैब

फर्स्ट लुक में हुआ एआई का इस्तेमाल
एआई किड्स पिता की जन्मतिथि 24 अप्रैल बताते हैं। बता दें कि वरुण धवन का जन्मदिन इसी दिन होता है। वीडियो में आगे वरुण धवन की एंट्री होती है। उनके किरदार का नाम जैस है। वे हाथों में जयमाला थामे झांकते दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

विज्ञापन
विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First look Out: David Dhawan pooja hegde and mrunal thakur Movie
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : वीडियो ग्रैब

प्रीत और बानी के इश्क में उलझे वरुण धवन!
आगे मृणाल ठाकुर की झलक देखने को मिली है, जिनके किरदार का नाम बानी है। इसके बाद पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और उनके किरदार का नाम प्रीत है। वरुण धवन को बानी और प्रीत दोनों के साथ इश्क फरमाते दिखाया गया है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First look Out: David Dhawan pooja hegde and mrunal thakur Movie
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटिजंस ने क्या कहा?
फर्स्ट लुक पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं। खासतौर पर एआई के इस्तेमाल पर रिएक्शन मजेदार हैं। कुछ लोगों को यह बहुत पसंद आया है। नेटिजन लिख रहे हैं, 'एआई वाले लाइक करें'। वहीं, कुछ ने लिखा है, 'एआई का इस्तेमाल सिर्फ प्रोमो तक रहे तो बेहतर है'। कुछ को फर्स्ट लुक में गोविंदा की फिल्म 'सैंडविच' की झलक आ रही है, तो कुछ को फिल्म 'जुड़वा' वाली। 

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First look Out: David Dhawan pooja hegde and mrunal thakur Movie
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : सोशल मीडिया

कब होगी रिलीज?
यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता व दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद वरुण और डेविड की पिता-पुत्र की जोड़ी की ये तीसरी फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed