सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Gets Angry Amid Crowd Chaos At IPL Match With Saif Ali Khan And Kids

भीड़ को देख गुस्सा हुईं करीना कपूर! परिवार के साथ IPL का मैच देखने पहुंचीं थी एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 14 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Kareena Kapoor: मुंबई में रविवार रात क्रिकेट का पूरा माहौल बना हुआ था, और इसी बीच करीना कपूर भी अपने परिवार के साथ मैच का मजा लेने पहुंचीं। लेकिन इस दौरान जब ज्यादा फैंस एक साथ फोटो खिंचवाने पहुंचे, तो एक्ट्रेस थोड़ा गुस्सा हो गईं। 

Kareena Kapoor Gets Angry Amid Crowd Chaos At IPL Match With Saif Ali Khan And Kids
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

करीना कपूर करीना कपूर मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने पहुंचीं, जहां मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला चल रहा था। उनके साथ सैफ अली खान, उनके बेटे तैमूर और जेह, और सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी मौजूद थे। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जहां करीना फैंस पर नाराज होती नजर आ रही हैं। 

Trending Videos

भीड़ देख नाराज हुईं करीना कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरा परिवार मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने स्टैंड्स में मैच एंजॉय करता दिख रहा है। हालांकि, एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है जिसमें करीना थोड़ी गुस्सा नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो में परिवार लिफ्ट के पास खड़ा दिखता है, तभी अचानक काफी लोग वहां इकट्ठा हो जाते हैं और फोटो लेने की कोशिश करते हैं। इसी भीड़-भाड़ के बीच करीना थोड़ी परेशान दिखती हैं और किसी से गुस्से में बात करती नजर आती हैं। एक समय पर वह सैफ से पूछती हैं, ‘क्या हो रहा है?’

हालांकि थोड़ी ही देर में मामला शांत हो जाता है और पूरा परिवार लिफ्ट में चला जाता है। बाद में सामने आए वीडियो में करीना फिर से स्टैंड्स में बैठकर मुस्कुराते हुए मैच का आनंद लेती दिखीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

करीना का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी, जिसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं और यह 2026 में रिलीज हो सकती है। करीना इससे पहले ‘क्रू’ और ‘द बकिंगम मर्डर्स’ में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed