सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Reveals His Son Aarav Was Scared Of Vidya Balan For 6 Years After Watching Bhul Bhulaiyaa

अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘विद्या बालन से डरता था बेटा'; 6 साल तक आरव ने नहीं की एक्ट्रेस से बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 14 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया कि उनका बेटा 6 साल तक विद्या बालन से डरता था। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। 

Akshay Kumar Reveals His Son Aarav Was Scared Of Vidya Balan For 6 Years After Watching Bhul Bhulaiyaa
अक्षय कुमार और आरव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्टर इन दिनों इसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने खुलसा किया कि जब उनका बेटा आरव 6 साल तक विद्या बालन से डरता था, और उनसे मिलता भी नहीं था। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग सब चौंक गए। 

Trending Videos

6 साल तक नहीं की बात
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं हाल ही में अपने बेटे से बात कर रहा था, तो उसने मुझे बताया कि जब उसने 'भूल भुलैया' पहली बार देखी थी, तो उसके बाद वो विद्या बालन से 6 साल तक बात भी नहीं कर पाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Reveals His Son Aarav Was Scared Of Vidya Balan For 6 Years After Watching Bhul Bhulaiyaa
भूल भुलैया 3 की मंजूलिका - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं पापा, मुझे उनसे नहीं मिलना
वो विद्या से डरता था। वो घर पर आई थी, उससे एक बार मिलने को तैयार ही नहीं था। यहां तक की उसकी आंखों में देखने को भी तैयार नहीं था। मुझे उसे समझाना पड़ता था कि ये विद्या बालन है बेटा, ये बहुत अच्छी हैं, और वो कहता था- नहीं पापा, मुझे उनसे नहीं मिलना। वो डर गया था।’ 

'भूत बंगला' में नजर आएंगे एक्टर 
बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही 'भूत बंगला' फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ आ रही है। मूवी में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, परेश रावल, तब्बू और असरानी लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed