फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman actor Teja Sajja talks about whether he will play a cameo in Prabhas Nag Ashwin film Kalki 2898 ad

Teja Sajja: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा होंगे तेजा सज्जा? अटकलों पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 12 Mar 2024 08:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 12 Mar 2024 08:13 PM IST
सार

हाल ही में अफवाहें उड़ीं कि तेजा सज्जा नाग अश्विन द्वारा निर्देशित प्रभास की कल्कि 2898 एडी का हिस्सा होंगे। अब तेजा ने आगामी साइंस-फिक्शन में अपनी भागीदारी होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Hanuman actor Teja Sajja talks about whether he will play a cameo in Prabhas Nag Ashwin film Kalki 2898 ad
तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। यह फिल्म इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। तेजा सज्जा के प्रशंसक अब प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित जय हनुमान नाम की उनकी आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में अफवाहें उड़ीं कि तेजा सज्जा नाग अश्विन द्वारा निर्देशित प्रभास की कल्कि 2898 एडी का हिस्सा होंगे। वहीं, तेजा ने आगामी साइंस-फिक्शन में अपनी भागीदारी होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

आगामी फिल्मों पर की बात
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार के दौरान तेजा ने अपनी आगामी परियोजना और 'कल्कि 2898 एडी' में अपनी भागीदारी की अफवाहों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'पाइपलाइन में कुछ बहुत ही रोमांचक परियोजनाएं हैं और मजेदार सहयोग पर विचार किया जा रहा है। मैं स्वयं अपने भविष्य के लाइनअप के बारे में और अधिक खुलासा करने के लिए सही समय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
Deewana: 'दीवाना' के लिए यह अभिनेता थे मेकर्स की पहली पसंद, इस वजह से नहीं कर सके फिल्म में काम

विज्ञापन
विज्ञापन

सी.अस्वनी के साथ दिखे थे अभिनेता
हालांकि, अभिनेता ने इस परियोजना में अपनी भागीदारी के बारे में स्पष्ट रूप से बात नहीं की। ऐसी अफवाह है कि तेजा फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाने वाले हैं। इस बीच 'कल्कि 2898 एडी' में तेजा की भूमिका और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई थी, जिसमें तेजा सज्जा को कल्कि निर्माता सी.अस्वनी दत्त के साथ दुबई हवाई अड्डे पर देखा गया था, जिससे तेजा के 'कल्कि 2898 एडी' में अभिनय करने की अटकलें तेज हो गईं।
Madgaon Express: अपनी पहली निर्देशित फिल्म में कैमियो करेंगे कुणाल खेमू! 'मडगांव एक्सप्रेस' पर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

हनुमान की सफलता
तेजा सज्जा वर्तमान में प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म 'हनुमान' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। संक्रांति के अवसर पर 12 जनवरी को रिलीज हुई सुपरहीरो फिल्म को भारी सफलता मिली। यह फिल्म अंजनाद्रि की काल्पनिक दुनिया पर आधारित है और हनुमंथु नाम के एक युवा चोर की यात्रा को दिखाती है, जो एक प्राचीन पत्थर की खोज करता है, जो उसे भगवान हनुमान की शक्तियां प्रदान करता है। तेजा सज्जा के अलावा फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार , अमृता अय्यर, विनय राय, वेनेला किशोर और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Akshay Kumar: कॉमेडी से लोगों को हंसाने को तैयार अक्षय कुमार, इस मशहूर निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed