सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hardik Pandya wife Natasa Stankovic Trolled For Dancing At College Fest Social Media Defends Actress

Natasa Video: नताशा स्टेनकोविक ने कॉलेज में किया डांस, वायरल वीडियो पर दो धड़ों में बंटे यूजर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Feb 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Natasa Stankovic: नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई ऐसे यूजर्स भी हैं जो उनका बचाव कर रहे हैं।

Hardik Pandya wife Natasa Stankovic Trolled For Dancing At College Fest Social Media Defends Actress
नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविक का एक डांस वीडियो वायरल होने के बाद वह चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक कॉलेज फेस्ट में डांस किया। इस वीडियो को लेकर नताशा स्टेनकोविक को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया के एक हिस्से ने नताशा का बचाव किया है।
Trending Videos

 

डांस करने पर ट्रोल हुईं नताशा
वीडियो में नताशा पिल्लई यूनिवर्सिटी के कॉलेज फेस्ट में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनकर डांस करती दिख रही हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग नताशा को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने नताशा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'हार्दिक से तलाक के बाद वह इतनी बेरोजगार हो गईं कि उसे जीने के लिए कॉलेजों में डांस करना पड़ रहा है।' इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'हाहा, उसने पहले ही हार्दिक की मेहनत की 70% संपत्ति हड़प ली है।'


यूजर्स ने किया नताशा का सपोर्ट
जहां कई यूजर्स नताशा को ट्रोल कर रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स ने उनका सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम वह जीने के लिए कमा रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'पीड़ित होने का बहाना करने के बजाए वह अपने आप से कमा रही है।' एक और यूजर ने नताशा का सपोर्ट करते हुए लिखा 'कम से कम वह जिंदा रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। कई लोगों के पास इतनी हिम्मत नहीं होती।'



नताशा और हार्दिक का रिश्ता
आपको बता दें कि नताशा ने 31 मई 2020 को हार्दिक पांड्या के साथ शादी की थी। जुलाई 2020 में उन्होंने अपने पहले बेटे अगस्त्य का स्वागत किया। जुलाई 2024 में दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर आपसी सहमति से अलग होने का एलान किया। दोनों ने अपने बेटे की देखभाल करने की बात कही। दोनों के अलगाव की खबरें सुर्खियों में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed