{"_id":"698888e2205de0f6250eb3c7","slug":"imran-khan-says-salman-shah-rukh-and-aamir-should-play-age-appropriate-roles-instead-of-leading-roles-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने शाहरुख, सलमान और आमिर की एक्टिंग पर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘उम्र के साथ-साथ…’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
इमरान खान ने शाहरुख, सलमान और आमिर की एक्टिंग पर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘उम्र के साथ-साथ…’
Sun, 08 Feb 2026 06:30 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:30 PM IST
सार
Imran Khan On Khans: एक्टर इमरान खान ने हाल ही में इस बारे में बात की कि उम्र बढ़ने का असर बॉलीवुड के बड़े सितारों के करियर पर कैसे पड़ता है। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को लेकर भी बड़ी बात कही। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान खान ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उनके करियर पर खुलकर बात की और उन्हें अब कैसी फिल्में करनी चाहिए इस पर भी अपनी राय रखी। उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।
‘चाहे कोई भी सुपरस्टार क्यों न हो…’
इमरान खान ने कहा 'चाहे कोई भी सुपरस्टार क्यों न हो, एक समय के बाद उसे दर्शकों की बदलती सोच के हिसाब से खुद को ढालना ही पड़ता है। हर एक्टर की जिंदगी में एक ऐसा दौर आता है, जब वह पहले जैसे हीरो वाले रोल नहीं निभा सकता और उसे अपनी उम्र के मुताबिक किरदार चुनने पड़ते हैं।

Natasa Video: नताशा स्टेनकोविक ने कॉलेज में किया डांस, वायरल वीडियो पर दो धड़ों में बंटे यूजर्स
विज्ञापन
‘एक उम्र के बाद आप हीरो के रोल नहीं निभा सकते’
न्यूज18 से बातचीत में इमरान ने कहा, ‘एक उम्र के बाद आप लीड हीरो के रोल नहीं निभा सकते। एक हीरो के तौर पर भी एक्टर की एक तय उम्र होती है। कुछ साल ऐसे होते हैं, जब आप हीरो बनकर काम कर सकते हैं। लेकिन फिर एक उम्र आती है, जब वो रोल आप पर सूट नहीं करते। शाहरुख, सलमान और आमिर, तीनों अब 60 की उम्र के आसपास हैं। उन्होंने करीब 30 साल तक जिस तरह की स्टारडम देखी है। उसकी मिसाल मिलना बहुत मुश्किल है। ये सब एक नेचुरल प्रोसेस है। उम्र के साथ-साथ हर एक्टर को अपने रोल बदलने ही पड़ते हैं।’

इमरान खान
- फोटो : एक्स
‘वक्त के साथ खुद को बदलें’
इमरान ने यह भी कहा कि आज के समय में दर्शक पहले से ज्यादा समझदार हो गए हैं। अब लोग हर फिल्म नहीं देखते, बल्कि कंटेंट को देखकर फैसला करते हैं। इसलिए सीनियर एक्टर्स के लिए भी जरूरी है कि वे वक्त के साथ खुद को बदलें और नए तरह के किरदार अपनाएं।
इमरान का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान खान आखिरी बार फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ वीर दास, मिथिला पालकर, मोना सिंह और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे।