सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Vs Mardaani 3 Movies Box Office Collection Report: sunny deol and rani mukerji film Earning On Sunday

Border 2 Vs Mardaani 3: 'बॉर्डर 2' या 'मर्दानी 3' रविवार को किसकी रही चांदी? जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Border 2 VS Vs Mardaani 3 Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' लगी हैं। वीकएंड पर इनकी कमाई में बढ़त देखी गई है। जानिए किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

Border 2 Vs Mardaani 3 Movies Box Office Collection Report: sunny deol and rani mukerji film Earning On Sunday
'बॉर्डर 2' वर्सेज 'मर्दानी 3' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फरवरी का महीना है। वैलेनटाइन वीक चल रहा है। मगर, सिनेमाघरों में एक्शन का बोलबाला है। एक तरफ 'बॉर्डर 2' दर्शकों को खूब लुभा रही है। वहीं, खाकी वर्दी में रानी मुखर्जी भी पूरे तेवर में हैं। दोनों फिल्मों ने रविवार की छुट्टी में कैसा प्रदर्शन किया है? पढ़िए इस रिपोर्ट में

Trending Videos

Border 2 Vs Mardaani 3 Movies Box Office Collection Report: sunny deol and rani mukerji film Earning On Sunday
बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स

'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये पार कमाई कर चुकी है। इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी बोहनी शानदार रही। इसके बाद से लगातार इसका जलवा कायम है। वीकएंड पर एक बार फिर इसकी कमाई में इजाफा देखा गया है। कल शनिवार को 'बॉर्डर 2' ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज रविवार को 17वें दिन इसका कलेक्शन 6.22 करोड़ रुपये है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 308.72 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Border 2 Vs Mardaani 3 Movies Box Office Collection Report: sunny deol and rani mukerji film Earning On Sunday
बॉर्डर 2 - फोटो : X

तीसरे सप्ताह भी 'बॉर्डर 2' का भौकाल
फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। दूसरे पार्ट में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसी एक्ट्रेस ने भी दमदार अभिनय किया है। 

  • ओपनिंग डे पर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 30 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले वीक इसका टोटल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये रहा था।
  • दूसरे वीक फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे वीक आते-आते यह 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है।

 

Border 2 Vs Mardaani 3 Movies Box Office Collection Report: sunny deol and rani mukerji film Earning On Sunday
मर्दानी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'मर्दानी 3' का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' में एक बार फिर रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर के रोल में लौटी हैं। शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी इस बार गुमशुदा बच्चियों की तलाश में निकली हैं। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में इजाफा देखा गया है। कल शनिवार को 'मर्दानी 3' ने  3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार की इसकी कमाई में इजाफा देखा गया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 10वें दिन 'मर्दानी 3' ने  3.36 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 35.01 करोड़ रुपये हो चला है।

Border 2 Vs Mardaani 3 Movies Box Office Collection Report: sunny deol and rani mukerji film Earning On Sunday
फिल्म 'मर्दानी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

10 दिन में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'मर्दानी 3'
फिल्म 'मर्दानी 3' का बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लागत के हिसाब से दस दिनों में इसकी कमाई औसत से भी कम है। यह फिल्म अभी 50 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है। ऐसे में कमाई के मामले में देखा जाए तो 'बॉर्डर 2' की चांदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed