गोदभराई में लैमन ग्रीन लहंगे में खूब दमकीं सोनम कपूर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखिए इनसाइड फोटोज
Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आज रविवार शाम उनकी गोदभराई की रस्म हुई। इसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
विस्तार
अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी एक्टिंग ही नहीं, फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। मौका कोई भी हो वे अपने स्टाइल से सबको चौंका देती हैं। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आज रविवार को उनकी गोदभराई की रस्म हुई। होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने तमाम सितारे पहुंचे। सोनम कपूर ने बेबी शावर में लाइम ग्रीन कलर की ड्रेस पहनीं। उन्होंने अपनी गोदभराई की फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।
अनुपम खेर ने दिया आशीर्वाद
सोनम कपूर की गोदभराई में अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे। उन्होंने सोनम कपूर की फोटो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामना दी है। अनुपम खेर ने लिखा है, 'प्यारी सोनम तुम्हें गोदभराई की शुभकामनाएं। खूब प्यार और आशीर्वाद'। सोनम ट्रेडिशनल लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं। हैवी ज्वैलरी से उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया है। सोनम कपूर की गोदभराई के कार्यक्रम में डेकोरेशन भी खास की गई। फूलों से घर को सजाया गया।
यह खबर भी पढ़ें: करीना से भूमि तक, सोनम कपूर की गोदभराई में पहुंचे सितारे, डैशिंग लुक में नजर आए नाना अनिल कपूर, वीडियो वायरल
अंशुला कपूर और मसाबा ने दी बधाई
सोनम कपूर की कजिन अंशुला कपूर ने गोदभराई फंक्शन की इनसाइड फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी हैं। इसके अलावा मसाबा गुप्ता भी प्रोग्राम में शामिल हुईं। उन्होंने भी फोटो शेयर की है।
सोनम कपूर और आनंद को दी बधाई
गोदभराई की रस्म की इनसाइड फोटोज शेयर करते हुए तमाम सेलेब्स ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा को बधाई दी है। आनंद आहूजा और सोनम ने साल 2018 में शादी रचाई थी। अगस्त 2022 में कपल ने पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। बेटे का नाम उन्होंने वायु रखा है। अब यह खूबसूरत जोड़ी अपनी दूसरी संतान का स्वागत करेगी।
सोनम कपूर का करियर
अभिनेत्री सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'दिल्ली 6', 'नीरजा', 'रांझणा', और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। सोनम कपूर चर्चित अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं।