सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vadh 2 VS Bhabiji Ghar Par Hain Movies Day 3 Box Office Collection Report On Sunday

'वध 2' को मिला इतवार की छुट्टी का फायदा, 'भाबीजी घर पर हैं' का बंध गया बोरिया बिस्तर? जानिए किसने कितने कमाए?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Feb 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Vadh 2 VS Bhabiji Ghar Par Hain: बीते 06 फरवरी को सिनेमाघरों में दो फिल्मों ने दस्तक दी। 'वध 2' और 'भाबीजी घर पर हैं! फन आन द रन'। जानिए रविवार को किस फिल्म ने कितने कमाए?

Vadh 2 VS Bhabiji Ghar Par Hain Movies Day 3 Box Office Collection Report On Sunday
'वध 2' और 'भाबीजी घर पर हैं' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2' का हल्ला है। यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके बाद रिलीज हुई 'मर्दानी 3' भी दर्शकों को लुभा रही है। इन दोनों के बीच बीते शुक्रवार को दो नई फिल्मों ने थिएटर्स का रुख किया था। जानिए कौन कैसी स्थिति में है?

Trending Videos

Vadh 2 VS Bhabiji Ghar Par Hain Movies Day 3 Box Office Collection Report On Sunday
वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'वध 2' का कलेक्शन
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म 'वध 2' ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा हुआ है। कल शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज रविवार को दूसरे दिन इसकी कमाई 93 लाख रुपये है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.43 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vadh 2 VS Bhabiji Ghar Par Hain Movies Day 3 Box Office Collection Report On Sunday
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

लागत के हिसाब से 'वध 2' ने कैसा प्रदर्शन किया?
फिल्म 'वध 2' में योगिता बिहानी, कुमुद मिश्रा, अक्षय डोगरा और शिल्पा शुक्ला जैसे सितारे हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई 'वध' का ही दूसरा पार्ट है। 'वध 2' कम बजट की फिल्म है। इसे करीब आठ करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन ठीकठाक माना जाएगा। फिल्म 'वध 2' का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है।

Vadh 2 VS Bhabiji Ghar Par Hain Movies Day 3 Box Office Collection Report On Sunday
फिल्म 'भाबी जी घर पर हैं' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'भाबीजी घर पर हैं' का कलेक्शन
चर्चित कॉमेडी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' को दर्शकों ने खूब प्यार किया। अब इसी सीरियल की स्टारकास्ट को लेकर फिल्म का निर्माण किया गया है। 'वध 2' के साथ रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के मामले में कमजोर प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने करीब 20 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल शनिवार को इसकी कमाई 35 लाख रुपये रही। मगर, आज रविवार को तीसरे दिन का इसकी कमाई के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' और 'वध 2' के सामने अगर कहीं 'भाबीजी घर पर है' की कमाई इसी तरह रही तो जल्द ही इसका बोरिया बिस्तर बंध सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed