फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hema malini caught with script in Indian Idol 15 photos viral netizens reacted and say its embarrassing

Indian Idol 15: रियलिटी शो में स्क्रिप्ट पकड़े नजर आईं हेमा मालिनी, यूजर बोले- ये शर्मनाक है…

Tue, 18 Mar 2025 05:54 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 18 Mar 2025 05:54 PM IST
सार

Indian Idol 15: ‘इंडियन आइडल 15’ से अभिनेत्री हेमा मालिनी का हाथ में स्क्रिप्ट पकड़े हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसके बाद से यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया और शो को फेक बता रहे हैं।

विज्ञापन
Hema malini caught with script in Indian Idol 15 photos viral netizens reacted and say its embarrassing
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini

विस्तार

रियलिटी शो के स्क्रिप्टेड होने की चर्चा हमेशा से होती रही हैं। कभी ‘बिग बॉस’ को लेकर कभी किसी डांसिंग शो को लेकर तो कभी किसी अन्य को लेकर रियलिटी शोज पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगता रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘इंडियन आइडल 15’ को लेकर इसी तरह का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन


स्क्रिप्ट के साथ हेमा मालिनी की तस्वीर वायरल
‘इंडियन आइडल 15’ के हालिया एपिसोड में अभिनेत्री हेमा मालिनी बतौर अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान हेमा मालिनी को एक स्क्रिप्ट पकड़े हुए कैमरे में कैद किया गया, जिसमें हिंदी में सटीक संवाद लिखे हुए थे, जिन्हें उन्हें बोलना था।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Shekhar Kapur: ‘बैंडिट क्वीन’ को एडिट किए जाने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भड़के निर्देशक शेखर कपूर, पूछा ये सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या लिखा था स्क्रिप्ट में?
हेमा के होली स्पेशल एपिसोड के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद फैंस ने रियलिटी शो के स्क्रिप्टेड होने पर अपनी निराशा जताई। वायरल तस्वीर में हेमा ने एक सफेद साड़ी पहनी हुई थी। उनके हाथ में देवनागरी में लिखा एक पेपर था, जिस पर लिखा था, "हेमा जी मथुरा स्टाइल होली के बारे में बताएंगी: प्रियांशु इसे लट्ठ मार होली कहते हैं...," इसके बाद लट्ठ मार होली के बारे में बताया गया।


यह खबर भी पढ़ें: Rakesh Roshan: 'कहो ना प्यार है' फिल्म में राकेश रोशन ने ऋतिक को ही क्यों किया साइन? निर्देशक ने बताई वजह


यूजर्स ने दिया रिएक्शन?
तस्वीर वायरल होने के बाद एक यूजर ने टिप्पणी की, "मुझे पता था कि सभी रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह इतना ज्यादा होता है।" एक अन्य ने कहा, "आज सब कुछ मिल गया।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "मैं उन्हें तब देखना शुरू करूंगा जब वह उन्हें केवल रियलिटी शो के बजाय "रियलिटी में स्क्रिप्टेड शो" कहना शुरू करेंगे।" एक यूजर ने कहा, "फर्जीवाड़ा अपने चरम पर है। सोनू निगम, सुनिधि चौहान पहले ही रियलिटी शो में इन अवास्तविक चीजों को उजागर कर चुके हैं।" एक और अन्य ने लिखा, "आजतक सिर्फ उन पर शक था... लो आज सबूत भी मिल गया... अमित कुमार सही थे... इसलिए मैं सिर्फ इंडियन आइडल के समान शो सिर्फ गाने सुनने के लिए देखता हूं..," एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, "यह बहुत शर्मनाक है।" ‘इंडियन आइडल 15’ को मौजूदा समय में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed