Hema Malini: ‘महाकुंभ 2025’ में मौनी अमावस्या पर हेमा मालिनी ने लगाई डुबकी, कहा-यह मेरा सौभाग्य…
Hema Malini: ‘महाकुंभ 2025’ में देश-विदेश से आकर श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे हैं। बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी संगम में डुबकी ले चुकी हैं। अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘महाकुंभ 2025’ में देश-विदेश से आकर श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे हैं। बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी संगम में डुबकी ले चुकी हैं। अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किय।
खुद को बताया सौभाग्यशाली
हेमा मालिनी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद कहा कि यह उनका सौभाग्य था। अभिनेत्री ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस शुभ दिन पर स्नान करने का अवसर मिला।" मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, "महा स्नान के इस शुभ अवसर पर मुझे यहां गुरु स्वामी श्री अवधेशानंद जी के साथ स्नान करने का अवसर मिला है, यह मेरा सौभाग्य है, बहुत ही अच्छा लगा। इतने करोड़ों लोग आए हुए हैं। मुझे भी यहां स्थान मिला नहाने का, धन्यवाद।”
यह खबर भी पढ़ें: Pakistani Actress: इरफान खान के साथ काम कर चुकी यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती, बोलीं- दुआ में याद..
#WATCH | Prayagraj | On taking a holy dip at Triveni Sangam on Mauni Amawasya, BJP MP Hema Malini says, "It is my good fortune that I got the opportunity to do 'snan' on this auspicious day." pic.twitter.com/ZozgvVsIYO
— ANI (@ANI) January 29, 2025
ये सितारे भी लगा चुके हैं डुबकी
हेमा मालिनी से पहले भी कई सितारे महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। इस लिस्ट में अनुपम खेर, अदा शर्मा, रेमा डिसूजा, सपना चौधरी, गुरु रंधावा, फिल्ममेकर कबीर खान, मिलिंद सोमन, भाग्यश्री और अन्य कई सितारे शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: 'देवा' स्टार शाहिद के करियर की पांच फिल्मों की कमाई, कबीर सिंह से लेकर उड़ता पंजाब तक शामिल
हेमा मालिनी के बारे में
हेमा मालिनी अभिनेत्री के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं। वर्तमान समय में वह मथुरा से सांसद हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कुंभ पर आधारित गीत का एल्बम भी लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज भी दी है। मालिनी को आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिमला मिर्च’ में देखा गया था।

कमेंट
कमेंट X