सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hema Malini urges people to join Har Ghar Tiranga campaign on Independence Day 2025

Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम को लेकर लोगों से की ये अपील, स्वतंत्रता दिवस की अहमियत बताई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 14 Aug 2025 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Hema Malini On Har Ghar Tiranga: संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक इस साल लगभग पांच लाख स्वयंसेवकों ने 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Hema Malini urges people to join Har Ghar Tiranga campaign on Independence Day 2025
हेमा मालिनी - फोटो : एक्स @dreamgirlhema
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने लोगों से गुजारिश की है कि वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा' मुहिम में हिस्सा लें। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की अहमियत के बारे में बताया है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को भी याद किया है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने शेयर की वीडियो
हेमा मालिनी को वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। स्वतंत्रता दिवस हम सब के लिए राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्य के संकल्प को दोहराने का अवसर होता है। साथ ही देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले महान लोगों को नमन करने और उनसे सीख लेने का भी मौका होता है।'

Hema Malini urges people to join Har Ghar Tiranga campaign on Independence Day 2025
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश को आगे ले जाने की कही बात
'शोले' अभिनेत्री ने आगे कहा 'स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हम सब हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए राष्ट्रवाद का जश्न मनाएं और भारत को विश्व में सबसे आगे ले जाने के अपने संकल्प को दोहराएं। वंदे मातरम'।

यह खबर भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: 'तुम्हे पसंद नहीं तो मत देखो..', टीवी शो पर आपत्ति जताने वाले शख्स को बॉम्बे HC की दो टूक

पांच लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया
'आजादी के अमृत महोत्सव' के तत्वाधान में शुरू किया गया 'हर घर तिरंगा' अभियान अब अपने चौथे संस्करण में है। यह एक जन आंदोलन के रूप में विकसित हो गया है।
संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक इस साल लगभग पांच लाख स्वयंसेवकों ने 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

लोगों में तिरंगे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है मकसद
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसी हफ्ते इम मुहिम का आगाज किया। उन्होंने इसे एक अभियान से ज्यादा भावनात्मक आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना, नागरिक गौरव को बढ़ावा देना और तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed