फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Himanshi Khurana Gets An Extortion Call From Lawrence Gang Demanding 10 Crore Rupees

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद बिश्नोई गैंग के निशाने पर आई ये एक्ट्रेस, फोन पर धमकाकर मांगे करोड़ों रुपये

Sat, 14 Feb 2026 07:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Feb 2026 07:01 PM IST
सार

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के बाद अब ये पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गई है, जिसे फोन और ई-मेल पर धमकाकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। 

विज्ञापन
Himanshi Khurana Gets An Extortion Call From Lawrence Gang Demanding 10 Crore Rupees
हिमांशी खुराना - फोटो : एक्स

विस्तार

बीते दिनों रणवीर सिंह को भी धमकी मिली थी और उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई थी। रणवीर के बाद अब बिग बॉस 13 की फेम हिमांशी खुराना को भी 10 करोड़ रुपये देने की धमकी मिली है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

हिमांशी खुराना को आए धमकी भरे फोन
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद अब एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिमांशी से फोन और ईमेल के जरिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस मामले के बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन

हिमांशी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें शुक्रवार से लगातार जान से मारने की धमकी वाले ईमेल मिल रहे थे। ईमेल के साथ ऑडियो मैसेज भी भेजे गए थे, जिनमें पैसे की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himanshi Khurana Gets An Extortion Call From Lawrence Gang Demanding 10 Crore Rupees
हिमांशी खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

लॉरेंस का करीबी है जीशान अख्तर 
पुलिस के अनुसार, हिमांशी को धमकी भरे ईमेल और ऑडियो मैसेज मिले, जिनमें भेजने वाले ने खुद को जीशान अख्तर बताया और 10 करोड़ रुपये की मांग की। जिसके बाद मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर जीशान अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी भरा कॉल चंडीगढ़ से आया था। इसमें हैरी बॉक्सर नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया जा रहा है। कॉल करने वाले ने न सिर्फ पैसों की मांग की, बल्कि हिमांशी की सुरक्षा को लेकर भी बड़ी धमकी दी।

बता दें, जीशान अख्तर का नाम पहले भी कई बड़े आपराधिक मामलों में आ चुका है। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी रह चुका है और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और एहतियात के तौर पर हिमांशी खुराना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed