सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   A Marvel Television Special Presentation The Punisher One Last Kill Release Date Revealed see

'मार्वल' की 'द पनिशर वन लास्ट किल' की रिलीज डेट हुई जारी, जानिए कहां होगी स्ट्रीम; फ्रैंक कैसल की होगी वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 25 Mar 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

The Punisher One Last Kill Release Date: 'मार्वल' ने अपनी टेलीविजन सीरीज 'द पनिशर वन लास्ट किल' का टीजर पोस्टर जारी किया है। जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगी सीरीज।
 

A Marvel Television Special Presentation The Punisher One Last Kill Release Date Revealed see
द पनिशर: वन लास्ट किल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

मार्वल टेलीविजन की खास पेशकश 'द पनिशर: वन लास्ट किल' की हाल ही में रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इस सीरीज में फ्रैंक कैसल अपनी भूमिका में वापसी करेंगे। जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सीरीज।
Trending Videos

कब रिलीज होगी 'द पनिशर वन लास्ट किल' 
मावर्ल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी सीरीज 'द पनिशर वन लास्ट किल' का एक पोस्टर शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में इसकी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा कि इस सीरीज में फ्रैंक कैसल की वापसी होगी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा की मार्वल टेलीविजन स्पेशल प्रेजेंटेशन 'द पनिशर: वन लास्ट किल' 2 मई को केवल डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Punisher (@thepunisher)


विज्ञापन
विज्ञापन

जॉन बर्न्थल की वापसी
जॉन बर्न्थल एक बार फिर फ्रैंक कैसल यानी 'द पनिशर' के रोल में वापस आ रहे हैं। पिछले साल डिज्नी प्लस की सीरीज 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' में उन्होंने इस किरदार को दोहराया था। अब वह 'द पनिशर: वन लास्ट किल' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। बर्न्थल इस स्पेशल प्रेजेंटेशन के सह-लेखक भी हैं।

'द पनिशर' के बारे में
'द पनिशर' मूल रूप से मार्वल कॉमिक्स के किरदार फ्रैंक कैसल पर आधारित है, जो अपने परिवार की हत्या का बदला लेने के लिए अपराधियों के खिलाफ बहुत खतरनाक तरीके से लड़ता है। अब फ्रैंक कैसल की कहानी को एक नई स्पेशल सीरीज के रूप में जारी किया जा रहा है, जिसका नाम है 'द पनिशर: वन लास्ट किल'।

  • पहला सीजन: 17 नवंबर 2017
  • दूसरा सीजन: 18 जनवरी 2019
  • नेटफ्लिक्स ने 2019 में इसे बंद कर दिया था। बाद में डिज्नी ने अधिकार वापस ले लिए और 2022 से यह सीरीज डिज्नी प्लस पर उपलब्ध है।

सीरीज की कहानी
फ्रैंक कैसल एक पूर्व मरीन सैनिक हैं। अपने परिवार की हत्या के बाद वे 'द पनिशर' बन जाता है और अपराधियों को सजा देते हैं। पहले सीजन में वे एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करता है, जबकि दूसरे सीजन में वह एक और खतरे में फंस जाते हैं।
'पनिशर' 2 मई 2026 को डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम होगी!

यह भी पढ़ें: 'केडी द डेविल' के निर्देशक ने खोले राज, नोरा के गाने 'सरके चुनर' विवाद को किया खारिज; बोले- 'मैं ऐसा क्यों...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed