Harry Potter: जारी हुआ 'हैरी पॉटर' का पहला पोस्टर, इस दिन आएगा टीवी सीरीज का ट्रेलर
Harry Potter First Look: टीवी सीरीज 'हैरी पॉटर' जेके रोलिंग के उपन्यासों पर आधारित होगी। कई साल पहले इसका एलान हुआ था। जल्द ही इसकी पहली झलक देखने को मिल सकती है।
विस्तार
हैरी पॉटर का पहला पोस्टर
मेकर्स ने 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में युवा हैरी (डोमिनिक मैकलॉघलिन) को पीछे से दिखाया गया है। वह हैरी पॉटर के कॉस्ट्यूम में हैं। वह बर्फीली जमीन पर चल रहे हैं। उन्होंने एक लंबा चोगा पहना हुआ है। इस पोस्ट में बताया गया है कि इस सीरीज का पहला टीजर ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया जाएगा।
'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज में, जेके रोलिंग के सात उपन्यासों को नए सिरे से पेश किया जाएगा। इन उपन्यासों की दुनिया भर में 600 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। इन पर बनी आठ फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की है। टीवी सीरीज के हर सीजन में इन सात किताबों में से एक को शामिल किया जाएगा। अनुभवी निर्देशक मार्क माइलॉड इस सीरीज के कई एपिसोड का निर्देशन करेंगे।
Dhurandhar 2 BO: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धुरंधर 2' का दबदबा, मंगलवार को रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
जॉन लिथगो इस सीरीज में हेडमास्टर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाएंगे। अरेबेला स्टैंटन, हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका में नजर आएंगी। एलास्टेयर स्टाउट को रॉन वीजली के किरदार के लिए चुना गया है। जेनेट मैकटीयर प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनगल के रूप में और निक फ्रॉस्ट हैग्रिड के रूप में नजर आने वाले हैं।
पहले बनी थी फिल्में
ख्याल रहे कि जे.के. रोलिंग की नॉवेल पर बनी हॉलीवुड सीरीज 'हैरी पॉटर' को दुनियाभर में पसंद किया गया था। इसका पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। इसमें डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉटसन ने अहम किरदार निभाया था। इसके बाद इसकी आठ किस्तें आईं। अब मेकर्स इस पर टीवी सीरीज बना रहे हैं।