{"_id":"62a8cedae22a01202c1792a7","slug":"amber-heard-reaction-on-trolling-during-the-hearing-of-defamation-case-against-johnny-depp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amber Heard: जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि केस के दौरान ट्रोल होने पर आया एम्बर का बयान, बोलीं- झूठ बोल रही तो...","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Amber Heard: जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि केस के दौरान ट्रोल होने पर आया एम्बर का बयान, बोलीं- झूठ बोल रही तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड को अपने पूर्व पति जॉनी डेप से मानहानि मामले में हार का सामना करना पड़ा है। मामले की सुनावाई के दौरान दोनों ही सुर्खियों में छाए रहे थे और एम्बर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया। अब इस मामले में अभिनेत्री का बायन आया है, जिस वजह से वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
2 of 4
एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान एम्बर ने खुद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने और मीम बनाए जाने को लेकर बात की। एम्बर ने कहा, 'वे कैसे निर्णय ले सकते थे, वे उस निष्कर्ष पर कैसे आ सकते थे...? मैं उन्हें दोष नहीं देती। मैं यह बात समझती हूं कि वह एक फेमस एक्टर हैं और लोगों को लगता है कि वे उन्हें जानते हैं। वह एक शानदार अभिनेता हैं। वहीं, एम्बर की वकील ने कहा एक्वामैन फैसले के खिलाफ वह अपील करना चाहती हैं।
3 of 4
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एम्बर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आप मुझे यह बता सकते हैं कि ये सही है या गलत। अगर आपको लगता है कि मैं झूठ बोल रही हूं, तो मेरी आंखों में देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता कि सोशल मीडिया पर निष्पक्ष प्रतिनिधित्व हो रहा है।' इस मानहानि केस की लाइव स्ट्रीमिंग को मिलियन लोगों ने देखा है और ऐसे में ही हर्ड को ट्रोल किया जा रहा था। इस पर हर्ड ने कहा, 'कोई मेरे बारे में क्या सोचता है इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एम्बर और जॉनी ने 2015 में शादी की थी, जिसके बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद 2018 में एम्बर ने एक आर्टिकल लिखकर जॉनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद जॉनी ने 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस किया था। अब एक जून को अदालत ने जॉनी के पक्ष में फैसले सुनाया और एम्बर को हर्जाने के तौर पर 10 मिलियन डॉलर देने के आदेश दिए थे। वहीं, जॉनी को एंबर को दो मिलियन डॉलर देने थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।