सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Anne Hathaway Pregnant Expecting Third Child Share Good News With Fans

Anne Hathaway: तीसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री एनी हैथवे, फैंस के साथ साझा की खुशखबरी; सेलेब्स ने लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 19 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Anne Hathaway Pregnant: शुक्रवार को हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी हैथवे ने अपने फैंस को चौंका दिया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी। वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं। 

Anne Hathaway Pregnant Expecting Third Child Share Good News With Fans
हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी हैथवे - फोटो : इंस्टाग्राम@annehathaway
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्ट्रेस हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी हैथवे 43 साल की उम्र में तीसरी मां बना बनेंगी। इस खुशी की खबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ बांटा है। यह खबर जानकर उनके फैंस और हॉलीवुड के कई सेलेब्स खुशी से फूले नहीं समाए हैं।  

बेबी बंप के साथ दिखीं एनी हैथवे
एनी हैथवे ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार देर रात एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह सफेद पहनावे में अपने लिविंग रूम में चल रही हैं। फिर वह घूमती हैं और अपना बेबी बंप दिखाती हैं। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है, ‘ बेबी, मैं तुम्हारी हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही दो बेटों की मां हैं एनी हैथवे 
एनी हैथवे और उनके पति एडम की यह तीसरी संतान होगी। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। इनके दो बेटे हैं। 10 साल के बेटे का नाम जोनाथन है, वहीं 6 साल के बेटे का नाम जैक है। अब एनी हैथवे तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। यह खुशी उन्होंने अपने फैंस के साझा की है। एनी हैथवे की पोस्ट पर फैंस और हॉलीवुड के कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है, एक्ट्रेस को बधाई दी है। 
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anne Hathaway (@annehathaway)

 

Anne Hathaway Pregnant Expecting Third Child Share Good News With Fans
ऐनी हैथवे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये खबर भी पढ़ें: क्या ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ का बनेगा तीसरा पार्ट? फिल्ममेकर के जवाब से फैंस को मिला बड़ा अपडेट 

करियर फ्रंट पर क्या रही हैं एनी हैथवे?
एनी हैथवे के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' रिलीज हुई। इसमें मेरिल स्ट्रीप के साथ वह नजर आईं। 20 साल पहले इस फिल्म का पहला पार्ट बना था, उसमें भी ये दोनों एक्ट्रेस लीड रोल में थीं। इसके अलावा वह फिल्म ‘ओडिसी’ में अहम किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed