सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Giancarlo Esposito Embrace Islam And Namaz offered at Mosque In Saudi Arabia

‘ब्रेकिंग बैड’ सीरीज फेम अभिनेता ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब की मस्जिद में अदा की नमाज; वायरल हुआ वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 21 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Giancarlo Esposito Embrace Islam: 'ब्रेकिंग बैड' के चर्चित अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम अपना लिया है। सोशल मीडिया पर सऊदी अरब की एक मस्जिद में वह नमाज अदा करते नजर आए। अभी तक अभिनेता की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।  

Giancarlo Esposito Embrace Islam And Namaz offered at Mosque In Saudi Arabia
अमेरिकी अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो - फोटो : इंस्टाग्राम@thegiancarloesposito
विज्ञापन

विस्तार

सऊदी गजट नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर अमेरिकी अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो का एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में वह सऊदी अरब की एक अदालत में नमाज अदा कर रहे थे। इसी वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘ब्रेकिंग बैड' के अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम अपनाया।’ 


पहले कैथोलिक ईसाई धर्म का करते थे पालन 

अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो की परवरिश कैथोलिक धर्म के अनुसार हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने पादरी बनने के बारे में भी सोचा था। एस्पोसिटो की शादी जॉय मैकमैनिगल से हुई थी। उनकी चार बेटियां हैं। बाद में अभिनेता का पत्नी से तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saudi Gazette (@saudigazette_sa)


 

ये खबर भी पढ़ें: Parastoo Ahmadi: हिजाब के बिना गाने पर मिली 74 कोड़े की सजा, ईरानी आर्टिस्ट परस्तू अहमदी के कॉन्सर्ट पर विवाद 

इन फिल्मों और सीरीज के लिए जाने जाते हैं जियानकार्लो
हॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन सीरियल की दुनिया में जियानकार्लो एस्पोसिटो बहुत चर्चित नाम हैं। उन्होंने सीरीज 'ब्रेकिंग बैड', 'बेटर कॉल सॉल', 'द मैंडलोरियन' में अभिनय किया है। कई हॉलीवुड फिल्म में भी वह नजर आए हैं। जल्दी वह सऊदी फिल्म ‘7 डॉग्स’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed