फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Cardi B Attend Paris Haute Couture Week 2026 Wear Designer Rahul Mishra Design Dress

Cardi B: अप्सरा बनीं रैपर कार्डी बी, पेरिस कॉउचर फैशन वीक में चलाया जादू; डिजाइनर के लिए कही खास बात

Tue, 07 Jul 2026 03:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Jul 2026 03:50 PM IST
सार

Cardi B Attend Paris Haute Couture Week 2026: अमेरिकन रैपर कार्डी बी हाल ही में पेरिस कॉउचर फैशन वीक में शामिल हुईं। इस इवेंट में उनका लुक खूब चर्चा में रहा। डिजाइनर राहुल मिश्रा की बनाई ड्रेस में वह किसी अप्सरा सी नजर आईं। 

विज्ञापन
Cardi B Attend Paris Haute Couture Week 2026 Wear Designer Rahul Mishra Design Dress
कार्डी बी ने साझा किया अपना लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@iamcardib

विस्तार

अमेरिकी रैपर कार्डी बी ने 6 जुलाई को पेरिस कॉउचर फैशन वीक में अपने लुक, खूबसूरत ड्रेस के जरिए महफिल ही लूट ली। वह भारतीय डिजाइनर राहुल मिश्रा के ऑटम/विंटर 2026-27 फैशन वीक में गेस्ट की लिस्ट में सबसे आगे बैठी थीं। उनके साथ भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी नजर आईं। 

विज्ञापन

आइवरी कलर के कस्टम कॉर्सेट गाउन में दिखीं कार्डी बी

इस शो के लिए कार्डी बी ने राहुल मिश्रा के लेटेस्ट कलेक्शन 'देवी: द इटरनल म्यूज' का एक गाउन पहना था। यह आइवरी कलर का कस्टम कोर्सेट गाउन था। यह खूबसूरत गाउन प्राचीन भारतीय मंदिरों की नक्काशी और मूर्तियों से इंस्पायर था। 

विज्ञापन

गाउन के साथ कार्डी बी ने कैसी ज्वेलरी पहनी थी? 
इस गाउन में राहुल मिश्रा की खास कारीगरी दिखी उन्होंने कमर पर बारीक मोतियों की डिटेलिंग की थी। कार्डी बी ने भी अपने लुक को अलग बनाने के लिए मांग-टीका और बड़े शोल्डर-डस्टर ईयररिंग्स पहने थे। ईशा अंबानी भी इसी तरह की ड्रेस पहने नजर आईं। वह भी फैशन वीक में कार्डी बी के पास ही बैठी थीं। कार्डी बी ने गाउन लुक में कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मैं सिर्फ राजकुमारी जैसा ट्रीटमेंट ही स्वीकार कर रही हूं। राहुल मिश्रा क्या शानदार शो था, शुक्रिया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cardi B (@iamcardib)


Cardi B Attend Paris Haute Couture Week 2026 Wear Designer Rahul Mishra Design Dress
कार्डी बी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamcardib
मल्टीटैलेंटेड हैं कार्डी बी? 
कार्डी बी का असली नाम बेल्कालिस मार्लेनिस है। वह एक सफल अमेरिकी रैपर, सॉन्ग राइटर और मीडिया पर्सनालिटी हैं। अपने जबरदस्त रैपिंग अंदाज और बेबाक बोल के लिए कार्डी बी मशहूर हैं। वह अमेरिकी राजनीतिक परिदृश्य पर भी अपनी राय रखती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed