फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Neha Dhupia first International film 52 BLUE to premiere at London Indian Film Festival

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी नेहा धूपिया की फिल्म, '52 ब्लू' पर अभिनेत्री ने दिया रिएक्शन

Tue, 07 Jul 2026 03:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 07 Jul 2026 03:18 PM IST
सार

Neha Dhupia: नेहा धूपिया अपनी नई फिल्म '52 ब्लू' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इस पर अभिनेत्री ने अपनी राय दी है।

विज्ञापन
Neha Dhupia first International film 52 BLUE to premiere at London Indian Film Festival
52 ब्लू - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपनी पहली इंटरनेशनल फीचर फिल्म '52 ब्लू' के प्रीमियर के लिए तैयार हैं। यह फिल्म मशहूर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा है। इसका यूरोपियन प्रीमियर 9 जुलाई को बीएफआई साउथबैंक में होगा।
विज्ञापन


फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया 
नेहा की शानदार परफॉर्मेंस के लिए फिल्म को पॉजिटिव फीडबैक मिला है। दर्शकों और रिव्यूअर्स, दोनों ने ही फिल्म की इमोशनल गहराई की तारीफ की है, जिससे '52 ब्लू' इस साल फेस्टिवल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली स्क्रीनिंग में से एक बन गई है।
विज्ञापन

Neha Dhupia first International film 52 BLUE to premiere at London Indian Film Festival
52 ब्लू - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को लेकर नेहा ने क्या कहा?
नेहा धूपिया ने इस खास पल के बारे में बात करते हुए अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा ''52 ब्लू' मेरे लिए हमेशा एक बेहद खास फिल्म रहेगी क्योंकि यह मेरा पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल जैसे मशहूर फेस्टिवल में इसकी ओपनिंग देखना किसी सपने जैसा लगता है। एक कलाकार के तौर पर, हम हमेशा ऐसी कहानियां ढूंढते हैं, जो हमें छू जाएं, हमें चुनौती दें और कैमरा बंद होने के बाद भी हमारे साथ रहें। इस फिल्म ने मेरे लिए बिल्कुल यही किया।'

Neha Dhupia first International film 52 BLUE to premiere at London Indian Film Festival
52 ब्लू - फोटो : यूट्यूब
खास है फिल्म
उन्होंने आगे कहा 'मशहूर एफबीआई साउथबैंक में हमारा यूरोपियन प्रीमियर होना पूरी टीम के लिए बहुत सम्मान की बात है। आदिल हुसैन और बाकी कास्ट जैसे टैलेंटेड को-एक्टर्स के साथ इस पल को शेयर करना इसे और भी यादगार बनाता है। लियोनेल मेसी जैसे ग्लोबल स्टार का फिल्म से जुड़ना भी इस प्रोजेक्ट के लिए इंटरनेशनल लेवल पर जबरदस्त चर्चा लेकर आया है। मैं लंदन में दर्शकों का रिएक्शन देखने और उन सभी लोगों के साथ इस सफर का जश्न मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जिन्होंने '52 ब्लू' को बनाने में अपना योगदान दिया है।'
विज्ञापन

Neha Dhupia first International film 52 BLUE to premiere at London Indian Film Festival
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी ये हस्तियां
नेहा धूपिया लंदन में फिल्म के बड़े प्रीमियर में मशहूर एक्टर आदिल हुसैन और पूरी कास्ट के साथ शामिल होंगी। इस प्रीमियर में दुनिया भर से इंटरनेशनल फिल्म फैंस इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और साउथ एशियन फिल्म कम्युनिटी के सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed