सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Doraemon Director Shibayama Tsutomu Dies Of Lung Cancer Breathed His Last At The Age Of 84

डोरेमोन के निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु का फेफड़ों के कैंसर से हुआ निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Mar 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Doraemon Director Death: जापानी एनीमेशन इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। ‘डोरेमोन’ को खास पहचान देने वाले मशहूर निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Doraemon Director Shibayama Tsutomu Dies Of Lung Cancer Breathed His Last At The Age Of 84
शिबायामा त्सुतोमु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का निधन हो गया है। उन्होंने करीब 20 साल तक इस शो को संभाला है और इस बीच कई ‘डोरेमोन’ फ्रेंचाइजी से जुड़ी कई शानदार फिल्में दी हैं। 

Trending Videos


फेफड़ों के कैंसर से हुआ निधन
उनका निधन 6 मार्च 2026 को फेफड़ों के कैंसर की वजह से हुआ, जिसकी जानकारी उनके द्वारा सह-स्थापित स्टूडियो अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च को दी। परिवार की इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पहले ही निजी तौर पर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘डोरेमोन’ शो को 20 साल तक संभाला
शिबायामा त्सुतोमु को जापान में अक्सर ‘नेशनल एनीमेशन के पिता’ कहा जाता था। उन्होंने ‘डोरेमोन’ को करीब 20 साल तक संभाला और इसे हर पीढ़ी के दिल तक पहुंचाया। 1979 में उन्होंने डोरेमोन का टीवी सीरीज डायरेक्ट किया और इसके बाद इस फ्रेंचाइजी की 22 फिल्मों का निर्देशन भी किया।

ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
उनका करियर 1963 में टोई एनिमेशन से शुरू हुआ था। बाद में उन्होंने शिन-ई एनिमेशन के साथ काम किया। ‘डोरेमोन’ के अलावा उन्होंने ‘लुपिन III’, ‘चिबी मारुको-चान’ जैसे कई मशहूर प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दिया।

उनके निधन से पूरी एनीमेशन दुनिया को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने जो कहानियां दीं, वो आज भी करोड़ों लोगों के बचपन का अहम हिस्सा हैं, और हमेशा रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed