{"_id":"624a914d2b5be12c4377e942","slug":"grammy-awards-2022-ukrainian-president-volodymyr-zelenskyy-asks-for-support-for-his-country-in-video-message","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन के राष्ट्रपति का संदेश: ग्रैमी अवॉर्ड के बीच चला जेलेंस्की का संदेश वीडियो, बोले- हमारा सपोर्ट करें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
यूक्रेन के राष्ट्रपति का संदेश: ग्रैमी अवॉर्ड के बीच चला जेलेंस्की का संदेश वीडियो, बोले- हमारा सपोर्ट करें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ukraine president volodymyr zelenskyy
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज यानी सोमवार को ग्रैमी अवॉर्ड 2022 का आयोजन किया गया। यह समारोह भारतीय समयानुसार लॉस वेगास में सुबह 5.30 बजे हुआ। इस समारोह में संगीत की दुनिया के कई लोगों को सम्मानित किया गया। लेकिन इस इवेंट में कुछ ऐसा भी हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया। इस अवॉर्ड शो में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का एक वीडियो संदेश दिखाया गया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के लिए मदद की मांग की है और सभी से अपने संगीत के जरिए यूक्रेन के लोगों की कहानी को दिखाने की बात की।
Trending Videos
2 of 4
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा, 'हमारे म्यूजिशियन टस्कीडो की जगह बॉडी आर्मर (सैनिकों की पोषाक) पहनते हैं। वह अस्पताल में भर्ती लोगों के लिए गाने गा रहे हैं। वह कुछ ऐसे लोगों के लिए गाने गाते हैं, जो उन्हें कभी सुन भी नहीं सकते हैं। म्यूजिक के विपरित क्या है? बर्बाद शहरों की खामोशी और मरे हुए लोग। हमारे चाहने वाले नहीं जानते कि हम फिर से मिलेंगे या नहीं मिलेंगे। युद्ध हमें ये नहीं चुनने देता कि कौन बचेगा और कौन मौन हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
जेलेंस्की वीडियो
- फोटो : Social media
इसके आगे उन्होंने कहा, 'हम प्यार करने, अपनी आवाज उठाने और जीने के लिए अपनी रक्षा कर रहे हैं। हम अपनी ही धरती पर रूस से लड़ रहे हैं। वह अपने बमों के साथ एक भयानक सन्नाटा लाता है। यह एक डेड साइलेंस है और आप लोग इस साइलेंस को अपने संगीत से भर दें। अपने संगीत के जरिए हमारी कहानियां सुनाएं। किसी भी तरह से हमारा समर्थन करें। कोई भी करे। लेकिन शांत मत रहिए। आप ऐसा करेंगे तो हमारे शहरों में शांति नहीं आएंगी।'
4 of 4
vladimir putin-Volodymyr Zelenskyy
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला किया था, तब से ही यूक्रेन और रूस के बीच की जंग जारी है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 40 हजार से भी ज्यादा लोग यूक्रेन को छोड़कर जाने के लिए मजबूर हुए हैं। हालांकि, इतना सब होने के बाद भी रूस शांत नहीं हो रहा है, जिस वजह से इस युद्ध में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X