{"_id":"62499fe87c92f657590fbadf","slug":"grammy-award-2022-indian-music-composer-ricky-kej-album-divine-tides-get-nominated-for-grammy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grammy Award 2022: एक बार फिर रिकी केज से भारत को उम्मीद, एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुआ नॉमिनेट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Grammy Award 2022: एक बार फिर रिकी केज से भारत को उम्मीद, एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुआ नॉमिनेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रिकी केज का एल्बम डिवाइन टाइड्स हुआ नॉमिनेट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीत जगत के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन 3 अप्रैल को 5:30 बजे लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में होगा। 64वें एनुअल ग्रैमी अवॉर्ड्स में दुनिया भर के संगीतकार और गायक हिस्सा लेंगे। इस बार भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज को उनके एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिससे भारत के खाते में एक ग्रैमी अवॉर्ड आनी की उम्मीद बढ़ गई। रिकी इससे पहले भी एक बार ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
2 of 4
रिकी केज का एल्बम डिवाइन टाइड्स हुआ नॉमिनेट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार ग्रैमी अवॉर्ड्स में रिकी केज को उनके एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस एल्बम को साउथ के लाहरी म्यूजिक लेबल ने प्रोड्यूस किया है। इसे उन्होंने ब्रिटिश रॉक ग्रुप ‘द पुलिस' के फाउंडर और ड्रमर के रॉक-लेजेंड कोपलैंड के साथ तैयार किया है। इस एल्बम में प्राकृतिक दुनिया की भव्यता और प्रजातियों के लचीलापन को ट्रिब्यूट दिया गया है। इस एलब्म में 9 गाने और आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। इस एल्बम ने कई फेस्टिवल में भी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
3 of 4
रिकी केज
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले साल 2015 में वह 'विंड्स ऑफ संसार' एलब्म के लिए ग्रैमी जीत चुके हैं। इतना ही नहीं इस एल्बम के लिए यूएस बिलबोर्ड न्यू एज एल्बम चार्ट पर भी उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। ऐसा करने वाले रिकी पहले भारतीय बन गए थे। इनता ही नहीं रिकी ने सबसे कम उम्र में ग्रैमी अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रिकी केज
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी एल्बम के नॉमिनेट होने पर रिकी केज ने कहा कि दूसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा म्यूजिक भेल ही क्रॉस कंट्री होता है, लेकिन उसकी जड़े हमेशा ही भारत से जुड़ी रहती हैं। इस तरह के नॉमिनेशन मिलने से मुझे प्रोत्साहन मितला है। इसके लिए मैं अपनी रिकॉर्डिंग अकादमी और पूरी टीम, जिसने इस एल्बम को बनाने में साथ दिया उनका शुक्रगुजार हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।