सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hanna montana completed 20 years celebrating miley cyrus announced show premiere on disney plus

Hannah Montana: फैंस से फिर रूबरू होगीं माईली साइरस, जल्द लौटेगा हैना मोंटाना; मेकर्स ने जारी किया टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Feb 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

 Hanna Montan Premiere Soon: हैना मोंटाना के बीस साल पूरे होने की खुशी में माईली साइरस ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। जल्द ही इस शो का प्रीमियर होने जा रहा हैं।
 

Hanna montana completed 20 years celebrating miley cyrus announced show premiere on disney plus
माईली सायरस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

माईली साइरस के पॉपुलर शो हैना मोंटाना ने अपने बीस साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मेकर्स एक खास शो रखा है। इस शो में माईली अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत करेगीं। साथ ही शो के सेट को दोबारा क्रिएट कर सीरीज के अनदेखे फुटेज भी शेयर किए जाएंगे। जानें कहां दिखेगें -
Trending Videos


मेकर्स ने बताया कब होगा जश्न 
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर बताया कि हैना मोंटाना के बीस साल पूरे होने पर माईली साइरस सेट पर वापसी कर रही हैं। इस शो का प्रीमियर 24 मार्च को किया जाएगा। दर्शक इस शो को डिज्नी प्लस पर देख सकते हैं। यह भी कहा गया है इस शो में माईली अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत करेंगी। इसके आलावा हैना मोंटाना के सेट को भी दोबारा रिक्रिएट किया जाएगा। अपने करियर की इस शो से शुरूआत करने वाली माईली के लिए ये काफी खास पल होंगे। जहां शो के गानों से लेकर उसके किरदारों तक सभी यादें ताजा होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ (@disneyplus)


Hanna montana completed 20 years celebrating miley cyrus announced show premiere on disney plus
माईली सायरस - फोटो : इंस्टाग्राम- @mileycyrus
क्या है टीजर में खास
 हैना मोंटाना के इस प्रीमियर की टीजर भी रिलीज हो चुका है। इसमें एक कार दिखाई दे रही है जो स्टेज 9 की तरफ जा रही है। यह वही स्टूडियो है जहां हैना मोंटाना शूट होता था। इस कार की नंबर प्लेट पर HM-20 लिखा हुआ था। इसमें माईली के कुछ काले रंग के बूट नजर आते हैं। इसके बाद इसकी डीटेल्स का अनांउसमेंट होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जश्न यादगार होगा जिसमें  हैना मोंटाना की बीस साल की आईकॉनिक जर्नी के दिखाया जाएगा। 


कुछ दिन पहले किया था पोस्ट
माईली सायरस ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वह हैना मोंटाना के सेट पर दिखाई दे रही थीं। सिंगर ने इस पुरानी फोटो को कैप्शन दिया। 'पुरानी यादों से गुजर रही हूं। यहां से मेरी कई यादें जुड़ी हैं' इस पोस्ट पर माईली के फैंस ने उनपर जमकर प्यार लुटाया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus)


माईली ने कहा शो मेरे लिए खास 
मीडिया से हुई बातचीत में माईली साइरस ने इस शो के लेकर अपनी भावनाएं साझा की। माईली ने कहा, 'यह शो मेरे लिए काफी मायने रखता है। मेरे जीवन में जो भी एक शो की तरह शुरू हुआ था उसने मुझे कई अनुभव दिए। वैसे ही फैंस भी इससे जुड़े रहे। मैं इस कनेक्शन के लिए दर्शकों का धन्यवाद करती हूं। यह जश्न एक तरीका है मेरा फैंस को थेंक्स कहने का।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed