सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Shia LaBeouf Arrested For Fighting And Creating Chaos In Mardi Gras Celebration

मार्डी ग्रास कार्यक्रम में भारी हंगामा, शिया ला बियौफ हुए गिरफ्तार, पहले भी कानूनी विवादों में रहे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 18 Feb 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Shia LaBeouf: हॉलीवुड अभिनेता शिया ला बियौफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंगलवार सुबह न्यू ओरलीन्स के फ्रेंच क्वार्टर इलाके में हुई। जानिए क्या है पूरा मामला…

Shia LaBeouf Arrested For Fighting And Creating Chaos In Mardi Gras Celebration
शिया ला बियौफ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता शिया ला बियौफ पहले भी कई कानूनी विवादों में रह चुके हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद सीधे पुलिस को ला बियौफ को गिरफ्तार करना पड़ा। यह पूरा मामला मार्डी ग्रास कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। 

Trending Videos


लोगों के साथ मारपीट का आरोप
हॉलीवुड अभिनेता शिया ला बियौफ की मार्डी ग्रास कार्यक्रम के दौरान दो लोगों से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास रात करीब 12:45 बजे एक कॉल आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि ला बियौफ हंगामा और आक्रामक व्यवहार कर रहे हैं। जब एक कर्मचारी ने एक्टर को वहां से बाहर निकालने की कोशिश की, तो बाहर आने के बाद अभिनेता ने एक व्यक्ति से मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गवाहों ने बताया कि वह कुछ देर बाद वो वहां से चले गए थे, लेकिन फिर दोबारा लौटकर उन्होंने हंगामा किया। जिसके साथ ला बियौफ ने पहले मारपीट की थी, उसने पुलिस को बताया कि वापस आने के बाद एक्टर ने फिर उसे मारा। वहीं एक शख्स ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने उसकी नाक पर मुक्का मारा। पुलिस के पहुंचने तक कई लोगों ने उन्हें पकड़कर रोके रखा। इसके बाद उन्हें कुछ चोटों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अदालती रिकॉर्ड में उनके वकील का नाम दर्ज नहीं है, और उनके पब्लिसिस्ट की ओर से भी तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

पहले भी कानूनी विवादों में रहे एक्टर 
यह पहली बार नहीं है जब शिया ला बियौफ कानूनी विवादों में फंसे हों। 2017 में न्यूयॉर्क में पब्लिक में नशे में धुत्त और अव्यवस्थित व्यवहार के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। उसी साल जॉर्जिया में भी उन्हें पब्लिक ड्रंकननेस और अव्यवस्थित आचरण के आरोप में पकड़ा गया था।

साल 2020 में लॉस एंजेलिस में उन पर मामूली मारपीट और चोरी का भी आरोप लगा। वहीं इसी साल इंग्लिश सिंगर और एक्ट्रेस एफकेए ट्विग्स ने भी उन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था, जिसे बाद आपसी समझौते से मामला सुलझ गया। फिलहाल इस ताजा मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed