पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Actor Frankie Muniz And wife Paige Price Announce Divorce After 6 years of Marriage

Frankie Muniz: फ्रैंकी मुनिज के फैंस को लगा झटका, अभिनेता ने की तलाक की घोषणा; 6 साल का रिश्ता टूटा

Thu, 02 Jul 2026 04:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

Hollywood Actor Frankie Muniz Announce Divorce: फ्रैंकी मुनिज हॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। अभिनेता ने गुरुवार को अपने तलाक की खबर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। शादी के 6 साल बाद वह अपने पत्नी से अलग हो गए हैं। 

विज्ञापन
Hollywood Actor Frankie Muniz And wife Paige Price Announce Divorce After 6 years of Marriage
अभिनेता फ्रैंकी मुनिज ने किया तलाक का ऐलान - फोटो : इंस्टाग्राम@frankiemuniz4

विस्तार

अभिनेता फ्रैंकी मुनिज और उनकी पत्नी पेज प्राइस ने अपने तलाक की घोषणा की है। यह जोड़ा अपनी छह साल की शादी को खत्म कर रहा है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों ने इस बात का जिक्र किया है। साथ ही लिखा है कि वह अपने पांच साल के बेटे की को-पैरेंटिंग करेंगे। 

विज्ञापन


क्यों किया तलाक लेने का फैसला? 
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में फ्रैंकी मुनिज ने लिखा, ‘लाइफ अपडेट। कुछ समय तक अलग रहने के बाद, पेज और मैंने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। साथ में कई खूबसूरत साल बिताने के बाद हम दोनों में ऐसे बदलाव आए हैं जिनसे हमें अहसास हुआ कि हमारा रिश्ता एक गहरी दोस्ती और को-पैरेंट्स के तौर पर सबसे ज्यादा नैचुरल और मजबूत लगता है। हमारा एक बहुत प्यारा बेटा है जो हमारी दुनिया है। हमने जो प्यार साथ में पाया है, उसकी वजह से हम दोनों बेहतर और मजबूत माता-पिता बने हैं।’ 

विज्ञापन

पत्नी के लिए साझा किया खास मैसेज
अपनी पोस्ट में अभिनेता ने आगे लिखा, ‘पेज (पत्नी) ने मेरे और हमारे परिवार के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। उन्होंने अपने सपनों को कुछ समय के लिए रोक दिया ताकि मैं अपने सपनों को पूरा कर सकूं। वह हमेशा मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर रही हैं। सम्मान और दोस्ती की वह नींव हमेशा बनी रहेगी। हम साथ मिलकर 'मुनिज रेसिंग' को आगे बढ़ाने और उसी टीमवर्क और प्यार के साथ अपने बेटे की परवरिश करने के लिए हम उत्साहित हैं। लेकिन हम दोनों ने इस मामले पर किसी भी सवाल का जवाब न देने का फैसला किया है। कृपया इस समय हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।’  

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Frankie Muniz (@frankiemuniz4)


6 साल पहले गुपचुप की थी शादी 
बता दें कि फ्रैंकी मुनिज ने 3 अक्टूबर, 2019 को एरिजोना में कैमलबैक माउंटेन पर हाइकिंग के बाद गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इस कपल ने 21 फरवरी, 2020 को परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शादी का जश्न मनाया था, तब फैंस को इनकी शादी के बारे में पता चला था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed