किम कार्दशियन के बेटे 'साल्म' का हॉलीवुड डेब्यू, एनिमेटेड फिल्म 'द एंग्री बर्ड्स मूवी 3' से हुई शुरुआत
Kim Kardashian Son Psalm Debut: किम कार्दशियन के बेटे साल्म फिल्म 'द एंग्री बर्ड्स मूवी 3' से हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। किम ने बेटे के डेब्यू को लेकर उत्साह व्यक्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी अभिनेत्री किम कार्दशियन ने अपने बेटे साल्म वेस्ट के हॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुशी जाहिर की है। साल्म 'द एंग्री बर्ड्स मूवी 3' में एक किरदार को अपनी आवाज दी है।
किम कार्दशियन के बेटे 'साल्म' का डेब्यू
अमेरिकी स्टार किम कार्दशियन के छोटे बेटे साल्म वेस्ट ने हॉलीवुड में कदम रख लिया हैं। वह आने वाली एनिमेटेड फिल्म 'द एंग्री बर्ड्स मूवी 3' में 'ओली' के किरदार को अपनी आवाज दी है।
किम कार्दशियन ने जताई खुशी
अपने शो 'द कार्दशियंस' के एक एपिसोड में किम ने बताया कि जब इस फिल्म के लिए उनके बेटे को चुना गया, तो वह बहुत खुश हुए। किम ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा, 'साल्म बहुत ही समझदार और नटखट बच्चा है। उसकी आवाज बहुत प्यारी है। जब मेकर्स ने फोन करके पूछा कि क्या साल्म एक नए पक्षी के किरदार को आवाज देना चाहेंगे, तो वह बेहद उत्साहित हो गए।'
फिल्म में 'ओली' के किरदार को देंगे अपनी आवाज
साल्म वेस्ट फिल्म 'द एंग्री बर्ड्स मूवी 3' में 'ओली' नाम के एक छोटे चूजे को अपनी आवाज दी हैं। इस फिल्म में पुराने और मशहूर किरदार जैसे रेड, चक और बॉम्ब भी वापस लौट रहे हैं। इस बार कहानी में रेड और सिल्वर के बच्चों को भी दिखाया जाएगा, जिनके किरदारों को वॉकर स्कोबेल और एम्मा मायर्स ने आवाज दी है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
हाल ही में 1 जुलाई को पैरामाउंट पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'द एंग्री बर्ड्स मूवी 3' का पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया है। जॉन राइस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: आलिया की 'अल्फा' की रिलीज से पहले मां सोनी का खास पोस्ट, साझा की 4 पीढ़ियों की खूबसूरत तस्वीर; लिखी यह बात