पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani Visits Temple In Rain And Help Needy Person

Rasha Thadani: बारिश में मंदिर पहुंचीं रवीना की बेटी राशा, जरूरतमंद की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; देखें वीडियो

Thu, 02 Jul 2026 12:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

Rasha Thadani Viral Video: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी मुंबई की भारी बारिश के बावजूद मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। साथ ही उन्होंने जिस तरह एक जरूरतमंद की मदद की, उसे देखकर फैंस राशा के कायल हो गए। देखें राशा थडानी का वायरल वीडियो। 

विज्ञापन
Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani Visits Temple In Rain And Help Needy Person
राशा थडानी ने की जरूरतमंद महिला की मदद - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood

विस्तार

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने करियर की शुरुआत पिछले साल ‘आजाद’ से की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली। लेकिन राशा के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। अपनी फिल्माें के अलावा वह अपने व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बारिश के मौमस में मुंबई के एक मंदिर में पहुंचीं। इस दौरान एक बूढ़ी महिला उनसे मदद मांगती दिखे, राशा ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। राशा की इस दरियादिली को फैंस अब खूब सराह रहे हैं। 

विज्ञापन

जरूरतमंद महिला काे दिए 500 रुपये 

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि राशा मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद बाहर निकलती हैं। अचानक सामने एक बूढ़ी महिला पड़ जाती हैं। वह राशा से कुछ मांगती हैं। राशा पर्स से 500 का नोट निकालकर उस महिला को देती है। बूढ़ी महिला राशा को खूब आशीष देती है। वीडियो में राशा की दरियादिली को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani Visits Temple In Rain And Help Needy Person
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं राशा? 

राशा थडानी की जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म रिलीज होगी। सौरभ गुप्ता निर्देशित 'लईकी लईका' में राशा और अभय लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। यह 2026 की गर्मियों में रिलीज होगी। इसके अलावा राशा एक साउथ फिल्म भी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed