पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Inti Bangaaram: ‘मां इंटी बंगारम’ की रफ्तार हुई धीमी, कमाई में हुई गिरावट; जानें बुधवार का कलेक्शन

Wed, 01 Jul 2026 08:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 01 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: आज ‘मां इंटी बंगारम’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। जानिए फिल्म ने आज बुधवार के दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13 As Its Earning Goes Down
मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी। अच्छी शुरुआत के बाद अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जानिए आज बुधवार के दिन इसने कितना कलेक्शन किया है।

Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13 As Its Earning Goes Down
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

कमाई में हुई गिरावट 
‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के शुरुआती 10 दिनों में अच्छी कमाई की। लेकिन बीते वीकएंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को इसने 1.60 करोड़, तो वहीं मंगलवार को 1.65 करोड़ की कमाई की।

Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13 As Its Earning Goes Down
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया

‘मां इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ की कमाई में आज और गिरावट देखने को मिली है। आज बुधवार को इसने 83 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 52.33 हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13 As Its Earning Goes Down
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इन फिल्मों से है टक्कर 
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और  ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 3.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 77 लाख की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें- Cocktail 2: धीमी रफ्तार में ‘कॉकटेल 2’ की कमाई जारी, 100 करोड़ की राह हुई मुश्किल! जानें बुधवार का कलेक्शन

विज्ञापन
Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13 As Its Earning Goes Down
मां इंटी बंगारम - फोटो : X

क्या है ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी? 
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में मोड़ आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed