{"_id":"6a439c8e4ff550a8740e28ca","slug":"alfa-toxic-ramayan-to-king-list-of-bollywood-upcoming-movies-of-2026-shahrukh-khan-alia-bhatt-ranbir-kapoor-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघरों में मनेगा त्योहार, 'टॉक्सिक' से लेकर 'किंग' तक हर महीने होगा मनोरंजन; आने वाली हैं ये बड़ी फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सिनेमाघरों में मनेगा त्योहार, 'टॉक्सिक' से लेकर 'किंग' तक हर महीने होगा मनोरंजन; आने वाली हैं ये बड़ी फिल्में
Thu, 02 Jul 2026 06:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:00 AM IST
सार
Bollywood Upcoming Release: साल 2026 में जुलाई से दिसंबर तक कई बड़े बजट की फिल्में आ रही हैं। आलिया भट्ट की 'अल्फा' से लेकर यश की 'टॉक्सिक' तक सिनेमाघरों में कई फिल्मों का जलवा दिखाई देगा। जानिए इन फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
2026 की दूसरी छमाही में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर फिल्में तो कई रिलीज हुईं पर अब तक सिर्फ एक ही पांच सौ और हजार करोड़ी फिल्म (धुरंधर 2) बनी है। शुरुआती छमाही में कई बड़े-छोटे बजट की फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने करोड़ों का करोबार किया। मगर यह सिर्फ ट्रेलर था। असली फिल्म तो अब शुरू होगी।
जुलाई से लेकर दिसंबर 2026 यानी साल की अगली छमाही में सिनेमाघरों में कई बड़े बजट और बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज होंगी। इनमें से तीन फिल्मों से तो बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ का आंकड़ा पार करने की पूरी-पूरी उम्मीद भी है। जानिए इन अपकमिंग बिग बजट फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
जुलाई से लेकर दिसंबर 2026 यानी साल की अगली छमाही में सिनेमाघरों में कई बड़े बजट और बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज होंगी। इनमें से तीन फिल्मों से तो बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ का आंकड़ा पार करने की पूरी-पूरी उम्मीद भी है। जानिए इन अपकमिंग बिग बजट फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
फिल्म 'अल्फा' और 'धमाल 4'
- फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई में 'अल्फा' बनेंगी आलिया
2026 के जुलाई महीने में दो बहुप्रतिक्षित फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहली यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' जिसमें कमाल की एक्शन थ्रिलर हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ है 'धमाल -4' जिसमें कॉमेडी देखने मिलेगी।अल्फा
फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शरवरी वाघ, आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इतना ही नहीं फिल्म 'अल्फा' में ऋतिक रोशन कैमियो रोल भी है। जिसे ट्रेलर में मेकर्स ने सरप्राइज के रुप में दर्शकों को दिखाया था। फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है।
धमाल 4
फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है। पिछली धमाल फेंचाइजी की तरह ही इस बार भी फिल्म के कॉमेडी और मनोरंजन का तड़का लगाने की उम्मीद है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी समेत कई बड़े स्टार्स हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है
अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में मचेगा असली घमासान
प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकमफिल्म 'प्रहार' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में 26/11 के आतंकी हमलों और 1993 के मुंबई बम धमाकों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर निकम की कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म की स्टार कास्ट में राजकुमार राव, वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत शामिल हैं। फिल्म अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित है।
आवारापन 2
फिल्म 'आवारापन-2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म नितिन कक्कर द्वारा निर्देशित है।
मातृभूमि
सलमान खान और चित्रांगद सिंह अभिनीत फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भी इसी दिन रिलीज होनी है। यह फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से जानी जा रही थी। यह साल 2020 में भारत और चीन के बीच LAC पर हुए गलवान घाटी संघर्ष की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के उस जांबाज कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब खबर है कि यह 14 अगस्त को रिलीज होगी।
बंटवारा 1947
फिल्म 'बंटवारा 1947' पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस के दिन 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल , करण देओल अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने की है। वहीं फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है।
टॉक्सिक
फिल्म 'टॉक्सिक' एक अति बहुप्रतिक्षित फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक मार्च से कर रहे थे। मार्च में यह फिल्म 'धुरंधर' से टकराने वाली थी। मगर फिल्म को जून तक खिसका दिया गया। मगर फिल्म जून में भी रिलीज नहीं हो पाई। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 26 अगस्त बताई। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहन दास ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले हुआ है। फिल्म ‘टॉक्सिक' में एक लंबी स्टार कास्ट है। यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं।
ईठा
फिल्म 'ईठा' ने अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली है। फिल्म लावणी कलाकार वविठाबाई नारायणगांवकर की जीवनी पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, रणदीप हुडा, मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म 28 अगस्त को 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सितंबर 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर में 'मिर्जापुर' काटेगी बवाल
मिर्जापुर द मूवी
ओटीटी में वेबसीरीज के रूप में धमाल मचाने के बाद 'मिर्जापुर' सीरीज सिनेमाघरों में दिखाई देगी । 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।
रणबाली
फिल्म 'रणबाली' रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद साथ रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। फिल्म 'रणबाली' 11 सितंबर 2026 के रिलीज होने वाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना , विजय देवरकोंडा, र्नोल्ड वोस्लू मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म की कहानी ब्रिटिश भारत पर आधारित है।
हैवान
हाल ही में फिल्म 'हैवान' की झलक मेकर्स ने फैंस को दिखाई है। फिल्म की कास्ट में कई साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ दिखाई देंगे। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।
आखिरी तिमाही में रिलीज होने वाली फिल्में
- फोटो : X
ईयरएंड में भिड़ेंगे शाहरुख और रणबीर
अक्तूबर में दृश्यम 3फिल्म 'दृश्यम-3' के पिछले दो पार्ट दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। इस बार भी फिल्म एक नया सस्पेंस दर्शकों को दिखा सकती है। फिल्म 'दृश्यम-3' 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म की कास्ट में अजय देवगन, प्रकाश राज ,तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
नवंबर में रामायण
फिल्म 'रामायण' 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, सई पल्लवी, यश, रवि दुबे अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, सई पल्लवी माता सीता, और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।
दिसंबर में किंग
फिल्म 'किंग' का इंतजार फैंस को काफी वक्त से था। फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, और दीपिका पादुकोण अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस के लिए शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहना को साथ पर्दे पर देखने का अच्छा अनुभव मिल सकता है।
शक्ति शालिनी
फिल्म शक्ति शालिनी एक बहुप्रतिक्षित फिल्म है। जिसका कारण फिल्म की एक्ट्रेस अनीत पड्डा हैं। अपनी पहली रोमांटिक फिल्म 'सय्यारा' के बाद वह बिल्कुल ही अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म शक्ति शालिनी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कास्ट में नाना पाटेकर, विनीत कुमार सिंह, विशाल जेठवा, सीमा बिस्वास शामिल हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।